फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident High speed car rammed into dumper two youths died driver absconded bodies sent for post mortem

Kanpur Accident: तेज रफ्तार कार डंपर में घुसी, दो युवकों की मौत…चालक फरार, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 02 Jul 2025 12:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 02 Jul 2025 12:45 PM IST
सार

Kanpur News: शिवराजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार कार डंपर में घुस गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Kanpur Accident High speed car rammed into dumper two youths died driver absconded bodies sent for post mortem
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के शिवराजपुर में बुधवार सुबह तीन बजे एक तेज रफ्तार कार हाईवे पर खड़े डंपर मे घुस गई। हादसे में दो युवकों की मौत हों गई, जबकि घटना के बाद डंपर चालक भाग गया। मिली जानकारी के अनुसार, बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरीपूरा कस्बे के निवासी बाबू (30) पुत्र विष्णु कुमार तिवारी  और धीरेंद्र (38) पुत्र सूरजन लाल अपनी कार से निजी काम को कानपुर गए थे।

विज्ञापन

वहीं से लौटते समय शिवराजपुर थाना क्षेत्र के भौनतपुर गांव के पास कार रफ्तार में होने की वजह से हाईवे पर खड़े एक डंपर में जा घुसी। हादसे में बाबू और धीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को अस्पताल ले आई, जहां डॉक्टरो ने दोनों युवकों को मृत घोषित क़र दिया। थानाध्यक्ष वरुण शर्मा का कहना कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो मे जांच कर डंपर का विवरण निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed