फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident Divider turns fatal three people including uncle and nephew killed in truck collision

'खूनी' ओवरटेक: तिलक के बाद बिछ गई लाशें, मासूम की चीख भी न निकल सकी, ट्रक की टक्कर ने छीन लीं तीन जिंदगियां

Fri, 17 Apr 2026 09:29 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 17 Apr 2026 09:29 AM IST
सार

Kanpur News: शिवराजपुर में तिलक समारोह से लौट रहे बाइक सवारों को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत हो गई और एक बालिका घायल है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Kanpur Accident Divider turns fatal three people including uncle and nephew killed in truck collision
विनोद निषाद, रामनारायण निषाद और बालक पीयूष की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के शिवराजपुर  में जीटी रोड पुल पर दुबियाना गांव के सामने गुरुवार की सुबह ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चाचा-भतीजे समेत एक तीन की माैत हो गई और एक बालिका घायल हो गई।

विज्ञापन

Kanpur Accident Divider turns fatal three people including uncle and nephew killed in truck collision
घायलों को अस्पताल ले जाते एम्बुलेंस चालक - फोटो : amar ujala

सभी एक ही परिवार के हैं। एक ही बाइक पर सवार चारों लोग तिलक समारोह से लौट रहे थे।  थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि बिठूर के बाकरगंज निवासी विनोद निषाद (45) अपनी पुत्री दीक्षा (11), चाचा रामनारायण (55) और उजियारी पुरवा गांव निवासी साले राजू के पुत्र पीयूष (10) के साथ बुधवार की शाम बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के कल्लू पुरवा गांव में तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Accident Divider turns fatal three people including uncle and nephew killed in truck collision
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन - फोटो : amar ujala

टक्कर से बाइक डिवाइडर से टकरा गई

गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे चारों एक ही बाइक से बिठूर लौट रहे थे।  शिवराजपुर में दुबियाना गांव के सामने जीटी रोड के पुल पर ओवरटेक करते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक डिवाइडर से टकरा गई। 

विज्ञापन

Kanpur Accident Divider turns fatal three people including uncle and nephew killed in truck collision
घटनास्थल पर खड़ी बाइक - फोटो : amar ujala
खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी कैमरों के फुटेज

इस दुर्घटना में विनोद, रामनारायण व पीयूष की मौके पर मौत हो गई। दीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बाइक पर चार लोगों सवार होने के बाद भी किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।

Kanpur Accident Divider turns fatal three people including uncle and nephew killed in truck collision
घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस में बैठे परिजन - फोटो : amar ujala
गंभीर चोटें आने व अधिक खून बह जाने से मौत

नतीजतन मामूली टक्कर होते ही सभी बाइक सवार सड़क पर रगड़ते हुए डिवाइडर से जा टकराए। तीनों मृतकों के सिर पर गंभीर चोटें आने व अधिक खून बह जाने से मौत हुई है। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि यदि बाइक सवार हेलमेट लगाए होते तो जान बच जाती। उधर दुर्घटनाग्रस्त बाइक को किनारे कर यातायात सामान्य करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed