{"_id":"6723dccff3888d2e200dbf04","slug":"kanpur-a-young-man-who-went-to-steal-a-transformer-died-due-to-electric-shock-2024-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ट्रांसफार्मर चुराने गए युवक की करंट लगने से मौत, दोस्तों ने शव गंगा में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ट्रांसफार्मर चुराने गए युवक की करंट लगने से मौत, दोस्तों ने शव गंगा में फेंका
Fri, 01 Nov 2024 01:08 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 01 Nov 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
ग्वालटोली क्षेत्र से लापता कुछ युवकों के खिलाफ उनके एक दोस्त की मां ने बेटे की हत्या कर शव गंगा में फेंकने का आरोप लगाया। जांच शुरू हुई तो दोस्तों ने बताया कि युवक ट्रांसफार्मर चोरी करने गया था। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इसपर घबराए दोस्तों ने शव को शुक्लागंज ले जाकर गंगा नदी में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस शव की तलाश कर रही है।
ग्वालटोली अहिराना निवासी मंजू देवी ने बताया था कि उनका बेटा हिमांशु कबाड़ का काम करता था। 25 अक्टूबर की रात हिमांशु खाना खाने के बाद दुकान पर सोने जाने की बात कह कर निकाला था। रात में उसके दोस्त चुन्नीगंज निवासी असलम, एफएम कॉलोनी निवासी शान अली, ग्वालटोली निवासी राजेश कुमार उसको अपने साथ ले गए। इन लोगों ने हिमांशु की हत्या कर उसका शव गंगा नदी में फेंक दिया। सभी आरोपी उसके बेटे से रंजिश मानते थे।

इसके चलते आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि वह लोग हिमांशु के साथ 25 तारीख की रात गुरुदेव चौराहे के पास ट्रांसफार्मर चोरी करने गए थे।
चोरी करने के दौरान हिमांशु करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत से वह लोग घबरा गए और शव ऑटो में रखकर शुक्लागंज ले गए और वहां उसे गंगा नदी में फेंक दिया। ग्वालटोली थाना प्रभारी का कहना है कि महिला की तहरीर पर चारों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गंगा में मृतक के शव को तलाश की जा रही है।