{"_id":"6846e5b212d6fa7ef90fff37","slug":"kanpur-a-young-man-bathing-in-panki-canal-died-due-to-drowning-2025-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पनकी नहर में नहा रहे युवक की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पनकी नहर में नहा रहे युवक की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 09 Jun 2025 07:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 Jun 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर नई शिवली रोड निवासी 30 वर्षीय आकाश रविवार की दोपहर दोस्त गजराज और कमल के साथ पनकी नहर में नहाने गया था। अचानक गहराई में पहुंचकर डूबने से उसकी मौत हो गई। दोस्तों ने उसे निकालकर नजदीक के नर्सिंगहोम पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा सुरेश ने बताया कि आकाश मूलरूप से हरदोई के मल्लावां का रहने वाला था। वह नई शिवली रोड स्थित नर्सरी में रह रहा था। वहीं पौधों और फूलों का कार्य करता था। परिवार में पत्नी अनीता और बेटा हर्षित है।
विज्ञापन
कल्याणपुर थाना
- फोटो : amar ujala
कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि युवक की डूबने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।