फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur A swing broke in a fair a child got injured and many others got hurt the swing operator ran away

Kanpur: नुमाइश मेले में झूला टूटा, बालक घायल और कई चुटहिल, झूला संचालक भागा…पुलिस ने सभी झूले बंद कराए

Sat, 31 May 2025 02:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 31 May 2025 02:56 PM IST
सार

Kanpur News: इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि नुमाइश में लगे सभी झूलों को अगले आदेश तक बंद करा दिया गया है। सभी के अभिलेखों की जांच करने के बाद ही झूलों का संचालन कराया जाएगा।

विज्ञापन
Kanpur A swing broke in a fair a child got injured and many others got hurt the swing operator ran away
नुमाइश में टूटा पड़ा झूला - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बिल्हौर तहसील और सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय से कुछ दूर स्थित शांतिनगर में लगे नुमाइश मेले में शुक्रवार की रात झूला टूटने से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। झूले में सवार कई महिलाएं व बच्चे चुटहिल हो गए। बालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अगले आदेश तक सभी झूलों को बंद करा दिया है। वहीं, झूला संचालक घटना के बाद मौके से भाग गया।

विज्ञापन

कस्बे में ककवन रोड पर शांतिनगर में 10 दिनों से नुमाइश मेला लगा है, मेले में कई तरह के झूले भी लगाए गए हैं। शुक्रवार की रात लगभग 7:40 बजे आसमानी राकेट नामक झूले का खटोला टूटकर गिर गया। झूले में बैठा मोहल्ला गया प्रसाद नगर निवासी अविनाश कटियार का पुत्र अनुभव कटियार (15) गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। झूले में सवार अन्य महिलाएं, युवतियों व बच्चों में चीख पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद घायल को बचाने के बजाय झूला संचालक व मेला मैनेजर मौके से भाग गए।

विज्ञापन

सभी झूलों को अगले आदेश तक करा दिया बंद
अनुभव काफी देर तक तड़पता रहा। कंट्रोलरूम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, झूले में सवार कई महिलाओं व बच्चों के भी चुटहिल होने की जानकारी मिली है, वह लोग अपने घर चले गए। उधर, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि नुमाइश में लगे सभी झूलों को अगले आदेश तक बंद करा दिया गया है। सभी के अभिलेखों की जांच करने के बाद ही झूलों का संचालन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed