फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur A girl reached the tehsil with a complaint and started crying due to heat no electricity for four hours

Kanpur: फरियाद लेकर तहसील पहुंचे युवती गर्मी से बेहाल होकर रोने लगी, चार घंटे नहीं आई बिजली…लोग हुए परेशान

Tue, 10 Jun 2025 01:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 Jun 2025 01:42 PM IST
सार

Kanpur News: फॉल्ट और शटडाउन के कारण सोमवार को अलग-अलग इलाकों में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके कारण भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे।

विज्ञापन
Kanpur A girl reached the tehsil with a complaint and started crying due to heat no electricity for four hours
फरियादी की बिगड़ी तबीयत - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के सरसौल में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर नरवल तहसील में भीषण गर्मी और उमस के बीच भी फरियादियों की लंबी कतारें दिखी। इसी बीच गर्मी से परेशान होकर एक युवती जोर-जोर से रोने लगी, जिसको नायब तहसीलदार शिखा शुक्ला द्वारा पानी पिलाकर समस्या को सुना तथा त्वरित निदान भी कराया गया। नरवल तहसील के शाह गांव की रहने वाली रानी देवी ने बताया कि उसके पिता छोटेलाल की तीन वर्ष पहले मृत्यु हो गई है और मां की भी मौत हो गई है और वह स्वयं बीमार रहती है।

विज्ञापन

खेतों का खसरा बनवाने के लिए दो माह से तहसील के चक्कर लगा रही है पीड़िता ने बताया वह अपना इलाज करने के लिए क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहती है क्रेडिट कार्ड से लोन लेकर इलाज का खर्च वहन करेगी। लेखपाल अतुल कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई महीने से तहसील के चक्कर लगवा रहे हैं। अभी तक खसरा नहीं दिया है। इस मौके पर नायब तहसीलदार ने तत्काल संबंधित लेखपाल को बुलाकर खसरा बनवा कर पीड़िता को हाथों हाथ दिया।

विज्ञापन

Kanpur A girl reached the tehsil with a complaint and started crying due to heat no electricity for four hours
गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : amar ujala

चार घंटे नहीं आई बिजली, लोग हुए परेशान
फॉल्ट और शटडाउन के कारण सोमवार को अलग-अलग इलाकों में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके कारण भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। कल्याणपुर उपकेंद्र के तहत आने वाले गूबा गार्डन, ई-सेक्टर की आपूर्ति 11 केवी एचटी पोल को बदलने व लाइन शिफ्ट करने के कारण दोपहर 12:10 से शाम 5:45 बजे तक बाधित रही। वहीं, हाईवे सिटी उपकेंद्र के तहत आने वाले चंदननगर, छतमरा के इलाके में इनकमर नंबर-1 के इनडोर में फॉल्ट होने के कारण दोपहर 2:40 से 4:45 बजे तक बिजली नहीं आई।

Kanpur A girl reached the tehsil with a complaint and started crying due to heat no electricity for four hours
बिजली के तारों की मरम्मत करते बिजली कर्मी - फोटो : amar ujala

इन इलाकों में भी हुई दिक्कत
इसी प्रकार से कांशीराम कॉलोनी, भाभानगर क्षेत्रों में इनकमर नंबर-1 के इनडोर में फॉल्ट होने के कारण दोपहर 3:40 से शाम 4:45 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुशीला नर्सिंगहोम व रतनदीप क्षेत्र में 11केवी एचटी पोल लगाने के कारण दोपहर 12:50 से 1:30 बजे तक बिजली बंद रही। छबीलेपुरवा क्षेत्र में फॉल्ट ट्रेस करने के कारण 33 केवी लाइन को शाम 4:45 से शाम 7:05 तक बिजली को बंद रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed