फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: A drunk youth climbed a high-tension tower

Kanpur: नशे में हाईटेंशन टाॅवर पर चढ़ा युवक, मान-मनौव्वल के बाद उतरा

Wed, 26 Nov 2025 10:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Nov 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: A drunk youth climbed a high-tension tower
टाॅवर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के इमलीपुर गांव में बुधवार शाम युवक शराब का नशा करने के बाद हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस करीब डेढ़ घंटे तक मान-मनौव्वल करती रही तब जाकर युवक टॉवर से उतरा। इस दौरान बिजली विभाग से संपर्क कर बिजली सप्लाई बंद कराई गई। पुलिस के मुताबिक इमलीपुर गांव निवासी गुड्डू उर्फ इशू (25) नशेबाज है। पूछताछ में पिता रामबालक ने बताया कि शराब पीने से मना करने पर झगड़ने के बाद घर से निकल गया। गांव के बाहर करीब 50 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़कर हंगामा किया। पुलिस ने बिजली विभाग से संपर्क कर सप्लाई बंद कराई। इसके बाद उसे किसी तरह समझाबुझा कर करीब डेढ़ घंटे बाद नीचे उतरवाया जा सका। पुलिस उसे थाने ले गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया युवक को पूछताछ के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed