फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: A 15-meter-long dot drain near the Coca-Cola intersection has collapsed

Kanpur: कोका काेला चाैराहे के पास 15 मीटर धंसा डॉट नाला

Mon, 22 Sep 2025 10:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 Sep 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: A 15-meter-long dot drain near the Coca-Cola intersection has collapsed
धंसा डॉट नाला - फोटो : अमर उजाला
मरियमपुर चौराहे से कोकाकोला चौराहा के बीच में बाटा शोरूम के पास डाॅट नाला धंस गया। सूचना पर नगर निगम ने बैरिकेडिंग कर खोदाई शुरू करा दी है। नगर निगम जोन - 6 के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि डॉट नाला करीब 15 मीटर लंबाई में धंसने की वजह से सड़क धंसी है। पांच फीट गहरे इस नाले का व्यास डेढ़ मीटर है। क्षतिग्रस्त नाले का मलबा हटा दिया गया है। चार-पांच दिन में स्लैब की ढलाई कर दी जाएगी। इसे सूखने और मजबूत होने में 15 दिन लगेंगे। इसके बाद बैरिकेडिंग हटाकर सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। (ब्यूरो)
विज्ञापन


चार महीने पहले भी धंसा था डॉट नाला
इसी मार्ग में गुरुनानक कॉलेज चौराहे पर चार महीने पहले डॉट नाला धंसा था, तब नगर निगम को मरम्मत कराने में डेढ़ महीना लगा था। उस दौरान वहां भी आधी से ज्यादा सड़क पर बेरीकेडिंग लगी थी। यातायात प्रभावित रहा था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed