फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 65-year-olds cheated of Rs 35 crores by promising to make them 25-year-olds

Kanpur: 65 साल के वृद्धों को 25 साल का युवक बनाने का झांसा देकर 35 करोड़ रुपये ठगे

Sun, 22 Sep 2024 07:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 22 Sep 2024 07:05 PM IST
सार

Kanpur News: इस्राइल निर्मित मशीन से 65 साल के वृद्धों को 25 साल का युवा बनाने का झांसा देकर ठगने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Kanpur: 65-year-olds cheated of Rs 35 crores by promising to make them 25-year-olds
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com

विस्तार

इस्राइल निर्मित मशीन से 65 साल के वृद्धों को 25 साल का युवक बनाने का झांसा देकर 35 करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। स्वरूपनगर निवासी दंपती ने साकेतनगर में रिवाइवल वर्ड संस्था खोलकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया। स्वरूपनगर निवासी एक युवती ने भी 150 लोगों को लगभग नौ लाख रुपये व व्यापार को बढ़ाने के लिए साढ़े तीन लाख रुपये दे दिए। साल भर बाद रकम न मिलने पर उसने किदवईनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 

स्वरूपनगर में रहने वाली रेनू सिंह चंदेल ने बताया कि स्वरूपनगर प्रभु महिमा अपार्टमेंट निवासी राजीव कुमार व उनकी पत्नी रश्मि दुबे ने साकेतनगर में किराये पर मकान लेकर रिवाइवल वर्ड नाम से संस्था बनाई थी। इसमें लोगों को बताया गया कि इस्राइली वैज्ञानिकों ने 64 वर्ष से अधिक 35 लोगों को प्रेसराइज चेंबर में पांच दिन शुद्ध ऑक्सीजन दी। इससे तीन माह बाद उनकी उम्र 25 वर्ष हो गई। आरोप है कि इन लोगों ने भवन में रखी मशीन को इस्राइल से 25 करोड़ में खरीदने की बात कह, छह व 90 हजार की दो स्कीमें दी।

विज्ञापन

स्कीम से लोगों को जोड़ने वाले लोगों को रिवार्ड व 50 आईडी एक साथ देने वालों को गिफ्ट हैंपर देने की बात कही। इस पर उन्होंने 150 आईडी के नौ लाख रुपये व व्यापार को बढ़ाने के लिए 3.50 लाख रुपये निवेश कर दिए। पीड़ित रेनू सिंह के मुताबिक आरोपियों ने एक साल में 3.50 लाख रुपये व 2.10 लाख लाभ देने की बात कही। साल भर बाद आरोपियों ने 1.75 लाख रुपये वापस किए। बाकी रुपये मांगने पर प्लांट का काम जल्दी शुरू होने की बात कही।

रेनू ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने कई लोगों से करीब 35 करोड़ रुपये ले लिए। जानकरी मिली कि आरोपियों ने नकली प्लांट तैयार किया है। आरोपी करोड़ों की धोखाधड़ी कर विदेश भागने की फिराक में है। पीड़ित रेनू सिंह ने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से शिकायत की। कमिश्नर के आदेश पर किदवईनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed