फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 274 buses, 210 general and 64 AC buses will run for 19 districts on festivals

कानपुर: त्योहारों पर 19 जिलों के लिए चलेंगी 274 बसें, 210 सामान्य और 64 एसी बसों का रूट निर्धारित

Thu, 14 Oct 2021 07:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 14 Oct 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: 274 buses, 210 general and 64 AC buses will run for 19 districts on festivals
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।
दशहरा से लेकर दिवाली तक त्योहारी सीजन में यात्रियों को अपने घर पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों को शुरू किया है। कुछ बसों को गुरुवार से चला दिया गया है। जबकि दो-तीन दिनों में सभी बसों को जल्द रूट पर उतार दिया जाएगा। 274 अतिरिक्त बसों को 19 जिलों के लिए लगाया गया है। इन बसों में 210 सामान्य और 64 एसी जनरथ बसों को लगाया गया है।
विज्ञापन


इन शहरों के लिए होगा बसों का संचालन
गोरखपुर के लिए कानपुर के झकरकटी बस अड्डे से सबसे ज्यादा बसों का संचालन होगा। 24 अतिरिक्त सामान्य और आठ जनरथ एसी बसों का संचालन होगा। इसके अलावा देवरिया के लिए आठ सामान्य, चार एसी बसें, पडरौना के लिए आठ सामान्य और चार एसी, सुनौली के लिए आठ सामान्य और चार एसी, आजमगढ़ वाया रायबरेली को 12 सामान्य बसें और आजमगढ़ वाया लखनऊ 12 जनरल और छह एसी बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा बहराइच के रुपईडीहा के लिए 12 सामान्य और चार एसी, बहराइच के लिए 10 सामान्य और चार एसी, आगरा वाया लखनऊ छह एसी, दिल्ली वाया लखनऊ एक्सप्रेसवे 10 जनरल बसें चलेंगी। गोंडा, उतरौला, प्रतापगढ़ वाया रायबरेली को 10-10 जनरल बसें, डुमरियागंज को आठ, सुल्तानपुर वाया रायबरेली को 12, हरदोई वाया बांगरमऊ को 16 जनरल बसों को चलाया गया है। जबकि प्रयागराज में 10 जनरल और आठ एसी, वाराणसी को 10 जनरल और आठ एसी बसें और झांसी के लिए 14 जनरल और चार एसी जनरथ बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में रोडवेज ने तैयारी कर ली है। दशहरा के पहले से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। दिवाली तक अलग अलग रूटों पर इन बसों का संचालन होगा। इससे त्योहारों पर बस अड्डे पर उमड़ने वाली भीड़ को अपने अपने घर पहुंचकर त्योहार मनाने में आसानी हो।

अनिल अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम, कानपुर क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed