{"_id":"6872931571841a285a0bf315","slug":"kanpur-26-passengers-found-travelling-without-ticket-in-e-buses-2025-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ई-बसों में 26 यात्री मिले बेटिकट, परिचालकों की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ई-बसों में 26 यात्री मिले बेटिकट, परिचालकों की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश
Sat, 12 Jul 2025 10:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 12 Jul 2025 10:31 PM IST
सार
Kanpur News: केसीटीएसएल के प्रबंध निदेशक ने उन्नाव, बिंदकी व फतेहपुर रूट पर की ई-बसों की जांच की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (केसीटीएसएल) के प्रबंध निदेशक महेश कुमार ने शनिवार को ई-बसों की चेकिंग की। इस दाैरान उन्हें उन्नाव, बिंदकी और फतेहपुर रूट पर दो ई-बसों में 26 यात्री बिना टिकट मिले। इस पर उन्हाेंने बसों के परिचालकों की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए हैं।
केसीटीएसएल शहर में ई-बसों का संचालन करती है। पिछले कई दिनों से ई-बसों में तैनात संविदा परिचालकों पर यात्रियों से किराया लेकर टिकट न देने के आरोप लग रहे थे। इसकी शिकायत कंपनी के एमडी महेश कुमार से भी की गई थी। शनिवार को वह निरीक्षण पर निकले। उन्होंने उन्नाव रूट पर एक ई-बस चेक की, जिसमें नाै सवारियां बिना टिकट मिलीं। वहीं, बिंदकी रूट पर ई-बस में 17 यात्री बिना टिकट सफर करते मिले।
इलेक्ट्राॅनिक टिकट मशीन से काटी गईं टिकटें और बिना टिकट सवारियों की संख्या के संबंध में पूछने पर परिचालक जवाब नहीं दे सके। यात्रियों ने बताया कि बस में चढ़ते ही वह किराया दे चुके हैं। इस पर एमडी ने परिचालकों को फटकार लगाई। उन्होंने तीर्थंकर सिटी बस ऑपरेशंस कंपनी को पत्र लिखकर दोनों परिचालकों की सेवाएं खत्म करने के लिए कहा है।

पहले भी पकड़े गए संविदा परिचालक
ऐसा ही मामला पिछली 30 जून को भी सामने आया था। बिंदकी से सवारियां लेकर आ रही ई-बस की चकेरी के संजीव नगर में चेकिंग की गई थी। बस में 40 सवारियां थी जबकि 22 के पास ही टिकट थी। 18 यात्रियों की टिकट नहीं कटी थी। इस पर संविदा परिचालक शिवम कुमार को हटाया गया था।
91 ई-बसें में 75 हो रहीं संचालित
वर्तमान में 91 में 75 ई-बसों का ही संचालन किया जा रहा है। शेष 16 ई-बसों में बैटरी किट बदलने का काम चल रहा है। उम्मीद है कि इसी सप्ताह सभी 91 ई-बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया जा सकेगा।

प्रबंधक संचालन अभिनव निगम को निर्देश दिए गए हैं कि वह टीम के साथ ई-बसों के रूट पर सघन जांच करें। केसीटीएसएल को यात्री किराया से होने वाली आय को बढ़ाया जाए। - महेश कुमार, एमडी केसीटीएसएल