फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 250 page chargesheet prepared against Akhilesh Pappu Smart and four others statements for 15 witnesses

UP: अखिलेश, पप्पू स्मार्ट समेत चार के खिलाफ 250 पेज की चार्जशीट तैयार,15 गवाहों के लिए बयान…दस्तावेज भी शामिल

Thu, 25 Sep 2025 09:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 25 Sep 2025 09:27 AM IST
सार

Kanpur News: कोतवाली पुलिस ने इसी मामले में फरार चल रहे आठ आरोपियों के खिलाफ बुधवार को कोर्ट में गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के लिए आवेदन किया है। इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। इनमें से कुछ तो लंबे समय से फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur 250 page chargesheet prepared against Akhilesh Pappu Smart and four others statements for 15 witnesses
अखिलेश दुबे - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कोतवाली पुलिस ने अखिलेश दुबे, पप्पू स्मार्ट समेत चार के खिलाफ 250 पेज की चार्जशीट तैयार की है। इसमें करीब 15 गवाहों के लिए गए बयान, कॉल डिटेल और कई अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को शामिल किया है। पुलिस गुरुवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। यह अखिलेश दुबे के खिलाफ दूसरी चार्जशीट है।

विज्ञापन

लालबंगला निवासी अधिवक्ता संदीप शुक्ला ने पिछले महीने कोतवाली में अखिलेश दुबे, पप्पू स्मार्ट समेत 10 लोगों पर धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के मामले को समाप्त करने के लिए रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसमें जांच की और आरोप लगाने वाली युवती को खोज निकाला। युवती ने पुलिस को बयान दिया था कि उसे बहन की शादी के लिए रुपये की जरूरत थी।

विज्ञापन

250 पेज की है चार्जशीट
लाल बंगले के साड़ी कारोबारी गुड्डू गुप्ता उसे लेकर पप्पू स्मार्ट और अन्य लोगों के पास ले गया था। उन लोगों ने रुपये लेकर सादे कागज में हस्ताक्षर करा लिए थे। उसे एफआईआर की जानकारी नहीं है। पुलिस ने युवती के बयान के बाद गुड्डू गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि मामले में अखिलेश दुबे, पप्पू स्मार्ट, गुड्डू गुप्ता और अन्य युवती के खिलाफ चार्जशीट तैयार हुई है। यह लगभग 250 पेज की है। गुरुवार को कोर्ट में दाखिल की जाएगी।

Kanpur 250 page chargesheet prepared against Akhilesh Pappu Smart and four others statements for 15 witnesses
पप्पू स्मार्ट - फोटो : amar ujala

आठ के खिलाफ एनबीडब्ल्यू के लिए किया आवेदन
कोतवाली पुलिस ने इसी मामले में फरार चल रहे आठ आरोपियों के खिलाफ बुधवार को कोर्ट में गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के लिए आवेदन किया है। इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। इनमें से कुछ तो लंबे समय से फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed