फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 20 more e-buses from December 20, minimum fare of five rupees, roadways prepared an action plan

कानपुर: 20 दिसंबर से 20 ई-बसें और, पांच रुपये न्यूनतम किराया, रोडवेज ने तैयार की कार्ययोजना

Wed, 15 Dec 2021 01:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 15 Dec 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: 20 more e-buses from December 20, minimum fare of five rupees, roadways prepared an action plan
कानपुर में ई बसों का संचालन शुरु - फोटो : amar ujala
कानपुर के छह अन्य रूटों पर 20 और ई-बसें 20 दिसंबर से चलने लगेंगी। कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड की मंगलवार को हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के विधानसभा क्षेत्र में सिकठिया से बड़ा चौराहा वाया घंटाघर तक ई-बस चलाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है। यह भी बताया गया कि न्यूनतम किराया पांच रुपये होगा।
विज्ञापन


दो कदम के 10 रुपये जैसी बात को अफवाह बताया गया। दिसंबर अंत तक 20 और ई-बसें शुरू होने से कुल 60 बसें चलने लगेंगी। पहले चरण में 100 में 60 बसें चलेंगी। धीरे-धीरे संख्या बढ़ाई जाएगी। वहीं पहले से चल रहीं 20 बसें जाम और अतिक्रमण की वजह से स्पीड नहीं पकड़ पा रही हैं। 
विज्ञापन


गुटखा खाकर या लेकर गए तो उतारे जाओगे
इलेक्ट्रिक बस सेवा के क्षेत्रीय प्रबंधक डीबी सिंह के मुताबिक ई-बसों में सफाई का बेहद ध्यान रखा जा रहा है। कोई यात्री गुटखा खाते या किसी की जेब में गुटखा, सिगरेट मिली तो उसे उतार दिया जाएगा। सभी ई-बसों के कंडक्टरों और चेकिंग स्टाफ को हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन में पांच गुना बढ़ी ई-बसों की कमाई
11 दिसंबर से शुरू हुईं 20 इलेक्ट्रिक बसों की कमाई धीरे-धीरे बढ़ रही है। पहले दिन 18 हजार रुपये की कमाई हुई थी। चौथे दिन यह 90 हजार रुपये पहुंच गई। अफसरों के मुुताबिक एक लाख प्रतिदिन की आय पहुंचने पर ई-बसों का संचालन फायदे का सौदा साबित होने लगेगा। 


प्रदूषण में आएगी गिरावट
ई-बसों के संचालन से प्रदूषण में कमी आने की संभावना है। जिन यात्रियों को ईंधन की महक से उल्टी होती है, उनके लिए भी बसें बेहद प्राकृतिक यात्रा का एहसास करा रही हैं। ऐसे में यात्रियों का इस तरफ रुझान बढ़ रहा है। विज्ञापन समेत अन्य स्रोतों से आमदनी बढ़ाकर राजस्व बढ़ाने पर जोर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed