{"_id":"6831ef01a427f2e04b0674e2","slug":"kanpur-20-lakhs-stolen-from-house-of-diwan-posted-in-etawah-suspect-youth-caught-in-cctv-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: इटावा में तैनात दीवान के घर से बीस लाख की चोरी, संदिग्ध युवक सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: इटावा में तैनात दीवान के घर से बीस लाख की चोरी, संदिग्ध युवक सीसीटीवी में कैद
Sat, 24 May 2025 09:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 24 May 2025 09:50 PM IST
सार
Kanpur News: दीवान के घर से बीस लाख की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित घटना के वक्त इटावा गया था। गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गोविंद नगर थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोविंद नगर में बेखौफ चोर ने दिनदहाड़े इटावा में तैनात दीवान के घर का ताला तोड़ नकदी व जेवर समेत 20 लाख का माल चोरी कर लिया। घटना के दिन दीवान इटावा में ड्यूटी पर था जबकि पत्नी बच्चों को लेकर गर्मियों की छुट्टियां मनाने गांव में गई थीं। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मूलरूप से औरैया के गुरुखंदा निवासी रघुराज सिंह गोविंदनगर स्थित कैनाल कालोनी की पहली मंजिल पर रहते हैं। इस कालोनी में अधिकतर पुलिसकर्मियों के परिवार रहते हैं। किदवईनगर थाने में तैनात रहे दीवान का छह माह पहले इटावा स्थित यूपीपीसीएल हाइडल में तबादला हो गया है। वह कानपुर से रोजाना इटावा ड्यूटी जाकर शाम को घर लौट आते हैं। रघुराज के अनुसार बीते दिनों पत्नी अंजलि बच्चों को लेकर औरैया गई है। इन दिनों वह घर पर अकेले थे।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह आठ बजे घर में ताला लगाकर वह ड्यूटी चले गए। शाम को लौटे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा था और वह खुला पड़ा था। अंदर कमरों का सामान अस्त व्यस्त था और अलमारियों के लॉकर भी टूटे मिले। अलमारियों में रखे साढ़े दस हजार रुपये नकद और करीब 26 तोला सोना और 850 ग्राम चांदी गायब थी। गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ संदिग्ध युवक दिखे हैं। इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन