फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 20 lakhs stolen from a tile businessman house

Kanpur: टाइल्स कारोबारी के घर 20 लाख की चोरी, बच्चों की गुल्लक भी नहीं छोड़ी

Tue, 02 Jul 2024 10:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Jul 2024 10:03 PM IST
सार

टाइल्स कारोबारी के घर 20 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। तात्या टोपेनगर स्थित घर का मेन गेट खुला देखकर पड़ोसी ने चोरी की सूचना दी। बच्चे का जन्मदिन मनाने पूरा परिवार कानपुर देहात स्थित पैतृक गांव गया था। 

विज्ञापन
Kanpur: 20 lakhs stolen from a tile businessman house
टाइल्स कारोबारी के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गुजैनी थानाक्षेत्र के तात्याटोपे नगर में सोमवार देर रात चोरों ने टाइल्स कारोबारी के घर का ताला तोड़कर पांच लाख की नकदी और करीब 15 लाख के जेवर पार कर दिए। इतना ही नहीं अलमारी में रखी बच्चों की मिट्टी की गुल्लक भी तोड़कर पैसे निकाल ले गए। पूरा परिवार बेटे का जन्मदिन मनाने कानपुर देहात स्थित गांव गया था। सुबह पड़ोसियों ने घर का मेनगेट खुला देख चोरी की आशंका पर गृहस्वामी को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन


दीपाली यादव की किदवईनगर में मार्बल मार्केट में टाइल्स की दुकान है। उनके पति राजेश कुमार उन्नाव के माखी में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। बेटी लावण्या, बेटे अथर्व और भतीजे भानु प्रताप के साथ घर में रहती हैं। उनकी ससुराल कानपुर देहात के रसूलाबाद के इटैली गांव में है। दिपाली ने बताया कि एक जुलाई को बेटे अथर्व का जन्मदिन मनाने परिवार के साथ गांव गईं थीं।
विज्ञापन

रात में पूरा परिवार वहीं रुक गया। सोमवार देर रात चोर मेनगेट का ताला तोड़ अंदर घुसे और अलमारी का लॉकर तोड़कर पांच लाख की नकदी और करीब 15 लाख के जेवर पार कर ले गए। मंगलवार सुबह पड़ोसी निशू कनौजिया की मां ने गेट खुला देख फोन कर चोरी की आशंका जाहिर की। इस पर उन्होंने किदवईनगर में रहने वाले भाई सचिन यादव को घर भेजा तो चोरी का पता चला। गुजैनी थाना प्रभारी विनय ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed