फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 2.5 lakh stolen from a jeweler a few steps away from the police post

Kanpur: चौकी से चंद कदमों पर सर्राफ के यहां ढाई लाख की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए चोर

Sat, 03 May 2025 10:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 03 May 2025 10:06 PM IST
सार

Kanpur News: सर्राफ के यहां ढाई लाख की चोरी की घटना सामने आई है। घटना सचेंडी थाना क्षेत्र की है। चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं।

विज्ञापन
Kanpur: 2.5 lakh stolen from a jeweler a few steps away from the police post
सराफा दुकान में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सचेंडी में सीढ़ी इटारा चौकी से चंद कदमों पर चोरों ने शुक्रवार देर रात सराफा दुकान से ढाई लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। यह घटना महज 20 मिनट के अंदर हुई। चोर शटर तोड़कर अंदर आए और सारा माल समेटकर चले गए। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की करतूत कैद हुई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीढ़ी इटारा निवासी अनीस की चौकी से महज 100 कदम की दूरी पर सराफा की दुकान है। शुक्रवार रात करीब एक बजे चोरों ने शटर का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर करीब ढाई लाख रुपये के चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। इनमें चांदी की प्लेट, पायल, बिछिया और अन्य चांदी के सामान शामिल हैं। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर एक कपड़े में जेवरात बांधकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने दुकान में रखी चांदी की करीब 20 भगवान की मूर्तियों और गोलक को हाथ भी नहीं लगाया। शनिवार सुबह करीब छह बजे दुकान का शटर टूटा देख पड़ोसी दुकानदार ने घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार बिष्ट ने जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने साक्ष्य बरामद किए।
विज्ञापन

 

Kanpur: 2.5 lakh stolen from a jeweler a few steps away from the police post
चोरी की घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
साइकिल दुकान तक पहुंचा खोजी कुत्ता
डॉग स्क्वायड की टीम ने खोजी कुत्ते की मदद से शातिरों तक पहुंचने का प्रयास किया। खोजी कुत्ता दुकान से बाहर निकला। इसके बाद दुकान के पीछे के रास्ते एक साइकिल की दुकान तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस की टीम ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार चोरी में किसी परिचित के शामिल होने की आशंका है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed