Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 150 year old tradition continues Brajdham recreated in Bhitargaon Shri Krishna Leela begins on the 26th

कानपुर: 150 साल से नहीं टूटी परंपरा, भीतरगांव में फिर सजेगा ब्रजधाम, 26 से चलेगी श्रीकृष्ण लीला, पढ़ें रिपोर्ट

Tue, 24 Nov 2026 11:02 AM IST
Himanshu Awasthi राघवेंद्र सिंह यादव, अमर उजाला, कानपुर
राघवेंद्र सिंह यादव, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 24 Nov 2026 11:02 AM IST
सार

Kanpur News: भीतरगांव कस्बे में वर्ष 1877 से चली आ रही श्रीकृष्ण लीला की 150वीं प्रस्तुति के तहत 26 नवंबर से छह दिनों तक ब्रजधाम की छटा बिखरेगी, जहां गांव के बच्चे भगवान श्रीकृष्ण, राधा, बलदाऊ और कंस सहित प्रमुख पात्रों का मंचन करेंगे।

विज्ञापन
Kanpur 150 year old tradition continues Brajdham recreated in Bhitargaon Shri Krishna Leela begins on the 26th
भीतरगांव में फिर सजेगा ब्रजधाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के भीतरगांव कस्बे में 26 नवंबर से छह दिनों तक ब्रजधाम की छटा बिखरेगी। वर्ष 1877 से चली आ रही श्रीकृष्ण लीला की 150वीं प्रस्तुति में भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर कंस वध तक के प्रसंगों का मंचन होगा। श्रीकृष्ण, राधा, बलदाऊ और कंस समेत सभी प्रमुख पात्रों की भूमिका गांव के बच्चे निभाएंगे। एक दिसंबर को कंस वध के साथ 17 दिवसीय ग्रामीण मेले का भी शुभारंभ होगा।

विज्ञापन

डेढ़ सदी पुरानी इस परंपरा को ग्रामीण आज भी सामूहिक प्रयासों से जीवंत रखे हैं। छह दिवसीय श्रीकृष्ण लीला में भगवान कान्हा के जन्म से लेकर उनकी बाल लीलाओं, कंस के अत्याचार और अंत में कंस वध तक के प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। हर प्रसंग के साथ दर्शक कृष्ण भक्ति में सराबोर होंगे  यह लीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि कस्बे की सांस्कृतिक पहचान और पुरखों की विरासत भी है।

विज्ञापन
Trending Videos

समय के साथ मंचन का स्वरूप भव्य हुआ है
श्रीकृष्ण लीला समिति के अध्यक्ष प्रदीप अवस्थी और मंत्री सर्वेश त्रिपाठी बताते हैं कि पूर्वजों की शुरू की गई परंपरा को ग्रामीण अपनी अमानत मानकर पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ा रहे हैं। समय के साथ मंचन का स्वरूप भव्य हुआ है, लेकिन इसकी मूल भावना आज भी कायम है। आसपास के गांवों और कस्बे के लोगों को पूरे साल इस आयोजन का इंतजार रहता है।

विज्ञापन

दशहरे के बाद से बच्चे कर रहे अभ्यास
लीला में इस बार भी गांव के बच्चे विभिन्न पात्रों का अभिनय करेंगे। श्रीकृष्ण की भूमिका रामजी शुक्ला, बलदाऊ की वंश अवस्थी, राधा की प्रसन्न तिवारी, यशोदा की आयुष शुक्ला, विशाखा की अभिषेक अवस्थी और ललिता की भूमिका सक्षम तिवारी निभाएंगे। वहीं, विकल शुक्ला नारद, श्यामजी मनसुखा, राजन तिवारी उग्रसेन और करुणाकर तिवारी कंस बनेंगे। अनूप अवस्थी, अनिल शुक्ला और विमल तिवारी के मुताबिक, दशहरा के बाद से ही बच्चों को अभिनय का अभ्यास कराया जा रहा है।

विज्ञापन

मिट्टी की प्रतिमा से 20 फुट ऊंचे कंस तक का सफर
वर्ष 1877 में शुरू हुई श्रीकृष्ण लीला में कंस का स्वरूप भी समय के साथ बदलता गया। प्रेमनारायण तिवारी, पूर्व प्रधान राकेश तिवारी संजू, शेषनारायण अवस्थी और गुड्डन अवस्थी बताते हैं कि शुरुआती दौर में कुसी, पयार और तालाब की गीली मिट्टी से कंस की प्रतिमा बनाई जाती थी। बारिश में प्रतिमा धुल जाने के कारण इसे हर साल दोबारा तैयार करना पड़ता था।

कई गांवों से जुटते हैं हजारों श्रद्धालु
अब मेला मैदान में महलों की भव्यता के बीच सिंहासन पर विराजमान कंस की करीब 20 फुट ऊंची स्थायी प्रतिमा आकर्षण का केंद्र है। दूर से चमचमाती दिखाई देने वाली यह प्रतिमा डेढ़ सौ साल में लीला के बदलते स्वरूप और बढ़ती भव्यता की गवाह है। अंतिम दिन रात नौ बजे कंस वध का रोमांचक मंचन देखने के लिए आसपास के कई गांवों से हजारों श्रद्धालु जुटते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed