{"_id":"68c9a949b6038ec6f10f967b","slug":"kanpur-150-hectares-of-crops-of-one-thousand-farmers-of-katra-were-destroyed-ration-kits-were-distributed-2025-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कटरी के एक हजार किसानों की 150 हेक्टेयर फसल बर्बाद, वितरित की गई राशन किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कटरी के एक हजार किसानों की 150 हेक्टेयर फसल बर्बाद, वितरित की गई राशन किट
Tue, 16 Sep 2025 11:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
राशन किट वितरित की
- फोटो : अमर उजाला
गंगा बैराज के आसपास बसे आठ गांवों में बाढ़ से एक हजार से अधिक किसानों की सब्जी व बागवानी की फसलें बर्बाद हो गईं। एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित किसानों की जमीन का सर्वे कराया तो हकीकत सामने आई। जल्द ही सभी को मुआवजा राशि दी जाएगी। मंगलवार को एसडीएम सदर अनुभव और तहसीलदार विनय कुमार ने पीड़ितों के बीच पहुंचकर राशन किट वितरित की।
विज्ञापन
Trending Videos
राशन किट वितरित की
- फोटो : अमर उजाला
बीते 20 दिन से गंगा बैराज किनारे स्थित एक दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया था। लोगों के घरों में पानी भर गया था। 800 से अधिक परेशान परिवारों ने दूसरी जगह आश्रय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन किट वितरित की
- फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन ने ख्योरा कटरी, ईश्वरीगंज, चिरांद, प्रतापपुर हरी, सिंहपुर, हृदयपुर, पृथ्वीगंज, कटरी लक्ष्मी खेड़ा गांवों की जमीनों का सर्वे किया। करीब एक हजार किसानों की 150.54 हेक्टेयर फसल प्रभावित मिली है।
