फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 15 people cheated of Rs 8 crore in the name of township in Unnao, accused arrested

Kanpur: उन्नाव में टाउनशिप के नाम पर 15 लोगों से आठ करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Aug 2025 08:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 28 Aug 2025 08:41 PM IST
सार

Kanpur News: उन्नाव में टाउनशिप के नाम पर 15 लोगों से आठ करोड़ की ठगी के मामले में कोहना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पत्नी और अधिवक्ता फरार हैं।

विज्ञापन
Kanpur: 15 people cheated of Rs 8 crore in the name of township in Unnao, accused arrested
कोहना थाने में गिरफ्तार प्रदीप गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव में टाउनशिप के नाम पर 15 से अधिक लोगों से पांच करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। कोहना पुलिस ने आर्यनगर के बिल्डर तरुण गोयल ने श्यामनगर के पति-पत्नी और आर्यनगर निवासी अधिवक्ता सनवीर वर्मा के खिलाफ गुरुवार को कोहना थाने में जालसाजी, जान से मारने की धमकी, रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। उसकी पत्नी और सनवीर की तलाश जारी है।
विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि ऑपरेशन महाकाल के अंतर्गत कई शिकायतें आ रही हैं। इसमें से नौ ऐसी शिकायतें आईं, जिसमें उन्नाव के मरहला चौराहे के पास टाउनशिप में आवासीय प्लॉट देने के नाम पर कई लोगों से जालसाजी की गई है। एडीसीपी सेंट्रल राजेश कुमार पांडेय, एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया के साथ शिकायतों की जांच की गई, जिसमें आरोपियों ने एक ही तरह से वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


आरोपी पति ने फरवरी 2025 में तरुण गोयल, उनके भाई अनिल और चालक के खिलाफ चकेरी में अपनी पत्नी से छेड़छाड़ की एफआईआर कराई थी। तीनों को रुपये देने के लिए घर बुलाया गया था। इसी तरह अन्य शिकायतों में भी कुछ ऐसा ही घटनाक्रम सामने आया। सभी की जांच की जा रही है। प्रदीप को गुरुवार की दोपहर 12:25 बजे वेंडी तिराहे से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: 15 people cheated of Rs 8 crore in the name of township in Unnao, accused arrested
डीसीपी सेंट्रल कार्यालय के बाहर शिकायत पत्र देते तरुण गोयल व अन्य - फोटो : अमर उजाला
पहले एग्रीमेंट कराया फिर रद्दीकरण का वाद दाखिल किया
तरुण गोयल ने गुरुवार को कोहना थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि आरोपियों ने कम दाम पर आवासीय प्लॉट का प्रलोभन दिया था। उन्होंने 2020 में उसे 25 लाख रुपये दिए थे। आरोपी पति और उसके साथी अधिवक्ता सनवीर वर्मा ने सेल डीड (एक कानूनी दस्तावेज) की जगह उन्नाव सब रजिस्ट्रार कार्यालय में एग्रीमेंट टू सेल कराया। बाद में एग्रीमेंट के खिलाफ उन्नाव कोर्ट में रद्दीकरण का वाद दाखिल कर दिया। इसके बाद न रुपये दिए और न ही प्लॉट पर कब्जा दिया। फिर से 70 लाख रुपये की आवश्यकता बताकर दूसरी जगह जमीन देने की बात कही। भरोसा करके वर्ष 2023 में दोबारा 20 लाख रुपये दे दिए। इसके बावजूद उन्हें कोई जमीन नहीं मिली। तरुण के मुताबिक फरवरी 2025 में भाई और चालक के साथ आरोपी दंपती के घर अपने 45 लाख रुपये लेने गए, जहां आरोपी ने अपनी पत्नी से उनके खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी थी।

ऑपरेशन महाकाल से कार्रवाई की आस
तरुण गोयल, काहूकोठी निवासी दवा व कपड़ा कारोबारी श्याम अग्रवाल, लाठी मोहाल निवासी प्लाईवुड कारोबारी विनीत जैन ने बताया कार्रवाई के लिए कई बार पुलिस और अन्य अधिकारियों से शिकायत की। कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्नाव पुलिस से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब तक 14 से 15 लोग सामने आए हैं। सागर मार्केट के मोबाइल कारोबारी संजय गुप्ता ने बताया कि ठगी के बाद उनकी पत्नी निर्मला की मौत हो गई। सभी ने अब ऑपरेशन महाकाल से कार्रवाई की आस जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed