फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 14-Year-Old Boy Dies Under Suspicious Circumstances, Mother Accused

कानपुर: 14 साल के किशोर की संदिग्ध मौत; मां पर गला दबाकर हत्या का आरोप, गले पर मिले चोट के निशान

Fri, 11 Sep 2026 06:50 PM IST
Prasoon Shukla प्रसून शुक्ला
Updated Fri, 11 Sep 2026 06:50 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के विपौसी गांव में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार को सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की तो किशोर के गले पर चोट के निशान मिले। इसके बाद हत्या की आशंका जताई गई। शुरुआती जांच में मां पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Kanpur: 14-Year-Old Boy Dies Under Suspicious Circumstances, Mother Accused
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक सत्यम कक्षा आठ का छात्र था। विपौसी गांव निवासी सर्वेश की करीब 14 वर्ष पहले गांव की ही रहने वाली संगीता से शादी हुई थी। दंपती के तीन बेटे सत्यम (14), शिवम (10) और सुंदरम (8) हैं। सर्वेश गुजरात में एक निजी कंपनी में काम करते हैं, जबकि संगीता बच्चों के साथ गांव में रहती हैं।

विज्ञापन

आटा लेकर घर पहुंचा था सत्यम

संगीता के मुताबिक गुरुवार शाम करीब पांच बजे सत्यम चक्की से आटा लेकर घर पहुंचा था। घर आने के बाद उसने पेट में दर्द होने की बात कही और चारपाई पर लेट गया। काफी देर तक उसके नहीं उठने पर परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजन सत्यम को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गले पर मिले चोट के निशान

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जांच के दौरान सत्यम के गले पर चोट के निशान मिले। इसके बाद उसकी मौत को लेकर संदेह गहरा गया और हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस की शुरुआती जांच में मां संगीता की संलिप्तता सामने आने की बात कही गई है। हालांकि, अभी मामले की जांच जारी है और हत्या की पूरी परिस्थितियां साक्ष्यों तथा जांच के बाद ही स्पष्ट होंगी।

विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है। किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसकी भूमिका है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि शुरुआती जांच में मां की संलिप्तता सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed