फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 14 more special trains for Diwali and Chhath Puja for city dwellers

Kanpur: शहरियों के लिए दीपावली, छठ पूजा के लिए 14 और स्पेशल ट्रेनें, दो ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

Wed, 15 Oct 2025 11:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 15 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: 14 more special trains for Diwali and Chhath Puja for city dwellers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दीपावली और छठ पूजा के लिए रेलवे ने 14 और त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें कानपुर सेंट्रल स्टेशन और गोविंदपुरी से होकर गुजरेंगी। इसके अलावा दो ट्रेनों के फेरों में विस्तार किया गया है। यात्री इन विशेष ट्रेनों में गुरुवार से आरक्षण ले सकते हैं।

विज्ञापन


उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर- 05037 गोमतीनगर-पनवेल वाया पुणे 18 अक्तूबर से आठ दिसंबर तक हर शनिवार और 05038 पनवेल-गोमतीनगर वाया नासिक रोड 19 अक्तूबर से नौ नवंबर तक हर रविवार को चलेगी। यह गोमतीनगर से सुबह 05:25 बजे प्रस्थान कर 8:25 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद 08:30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन रविवार को रात 02:05 बजे पनवेल (महाराष्ट्र) पहुंचेगी। इसकी रिवर्स 05038 रविवार को दोपहर 02:55 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सोमवार को शाम 06:30 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी। यहां से 06:40 बजे रवाना होकर रात नौ बजे गोमती नगर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर- 05541 दरभंगा-यशवंतपुर (बंगलूरू) 20 अक्तूबर से 17 नवंबर तक हर सोमवार को और 23 अक्तूबर से 20 नवंबर तक हर गुरुवार को 05542 यशवंतपुर से चलेगी। यह भी कानपुर सेंट्रल होकर जाएगी।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 04404 शकूरबस्ती से पटना तक 17, 18, 19, 22, 23, 24, 25 व 26 अक्तूबर और 04403 पटना से शकूरबस्ती तक 18, 19, 20, 23, 24, 25, 26 व 27 अक्तूबर को चलेगी। यह गोविंदपुरी होकर जाएगी। इसी तरह, अन्य त्योहार स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गई हैं जो कानपुर होकर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed