फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 12 large potholes in a short distance why shouldnt the Governor be angry development work meeting

Kanpur: छोटी सी दूरी में 12 बड़े गड्ढे...राज्यपाल क्यों न भड़कें, विकास कार्यों की बैठक में उठाए थे कई सवाल

Sat, 20 Sep 2025 12:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 20 Sep 2025 12:00 PM IST
सार

Kanpur News: टीम ने पड़ताल में पाया कि यूनिवर्सिटी से चिड़ियाघर तक तो सड़क एक-दो जगह ही खराब है, लेकिन वहां से कोहना थाने तक उसकी हालत खराब है। कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे मिले।

विज्ञापन
Kanpur 12 large potholes in a short distance why shouldnt the Governor be angry development work meeting
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में अफसरों ने होशियारी तो बरती थी...उन्होंने सीएसए के दीक्षांत समारोह से राज्यपाल को पुलिस लाइन ले जाने के लिए सबसे सुरक्षित, साफसुथरे और बेहतर समझे जाने वाले रूट को चुना लेकिन शहर का हाल वे छुपा न सके। राज्यपाल ने शहर की हालत भांप ली। सड़क पर मिले गड्ढों, अतिक्रमण और गंदगी ने अफसरों की पोल खोल दी। ऐसे में पुलिस लाइन में हुई समीक्षा बैठक में वे उन पर भड़क उठीं।

विज्ञापन

शुक्रवार को अमर उजाला ने इस रूट की पड़ताल की। टीम को चिड़ियाघर से कोहना थाने के बीच 12 जगह सड़क पर गड्ढे और गंदगी ढेर मिले। ऐसे में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का भड़कना स्वाभाविक ही था। गुरुवार को राज्यपाल का तेवर बेहद कड़े थे। सुबह सीएसए में आयोजित दीक्षांत सामारोह के मंच से ही वहां की खामियां उजागर कर दीं। शाम पुलिस लाइन में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के लिए उन्हें कार लाया गया, तो खराब सड़क, गंदगी और अतिक्रमण को देख वे हैरान रह गईं।

विज्ञापन

 

सड़क पर बना डिवाइडर पूरी बदहाल
बैठक में इन्हीं अव्यवस्थाओं पर अफसरों पर सवाल खड़े कर दिए। टीम ने पड़ताल में पाया कि यूनिवर्सिटी से चिड़ियाघर तक तो सड़क एक-दो जगह ही खराब है, लेकिन वहां से कोहना थाने तक उसकी हालत खराब है। कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे मिले। करबला चौराहे पर बने सामुदायिक शौचालय के पास में गंदगी के ढेर थे। फुटपाथ पर पानी भरा था। सड़क पर बना डिवाइडर पूरी बदहाल था।

फुटपाथ पर पड़े थे टूटे पेड़
विष्णुपुरी चौराहे के आसपास तो फुटपाथ पर ठेलों की लंबी कतार लगी मिली। इसके अलावा एसडी कॉलेज के पीछे की सड़क तीन जगह धंसी मिली। गड्ढों की वजह से दोपहिया वाहन चालकों के लिए डरते-डरते निकलते मिले। वीआईपी रोड पर टेफ्को चौराहे के पास गड्ढों के साथ-साथ फुटपाथ पर टूटे पेड़ सड़क पर पड़े थे। वीआईपी रोड के दोनो तरफ बडी-बड़ी घास खड़ी थी, जिसे लंबे समय से साफ नहीं किया गया था।

विज्ञापन

बारिश की वजह से सड़क में अभी नमी है इस वजह से पैचवर्क करने में दिक्कत आ रही है। अगले तीन-चार दिनों में सभी सड़कों को ठीक करने कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा। जहां ज्यादा दिक्कत हैं, वहां पर पहले कार्य शुरू किया जाएगा।  -अखंडेश्वर प्रसाद अधिशासी अभियंता निर्माण खंड द्वितीय पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed