फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 10-year-old girl dies in Bingawan, suspected to have died due to fever

Kanpur: बिनगवां में 10 साल की बच्ची की मौत, बुखार से जान जाने का शक

Thu, 05 Sep 2024 11:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 05 Sep 2024 11:47 PM IST
सार

Kanpur News: बिनगवां में 10 साल की बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने गंदगी की वजह से और भी लोगों के बीमार होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Kanpur: 10-year-old girl dies in Bingawan, suspected to have died due to fever
बच्ची की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौबस्ता के बिनगवां गांव की मलिन बस्ती में 10 साल की बच्ची सृष्टि की गुरुवार को मौत हो गई। पिता ऋषि कुमार के मुताबिक बुधवार को उसे तेज बुखार आया था। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गंदगी की भरमार है। इससे कई और लोग भी बीमार हैं।
विज्ञापन


इलाकाई लोगों ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व पर सृष्टि मोहल्ले के मंदिर में राधा बनी थी और उसने नृत्य भी किया था। मां रेखा ने बताया कि सृष्टि के भाई कृष्ण की भी तबीयत ठीक नहीं है। इसके अलावा रौनक (12), आरोही (2), रामगोपाल (32), भगवानदीन (56) आदि बीमार हैं। लोगों का कहना है कि नाले व नालियों की सफाई नहीं होती है और न ही दवा का छिड़काव होता है। सीएमओ डॉक्टर आलोक रंजन का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। शुक्रवार को टीम भेजकर दवाओं का वितरण कराया जाएगा। वहीं, वार्ड-87 के पार्षद सतीश यादव का कहना है कि क्षेत्र में कच्चा नाला सबसे बड़ी समस्या है। इसके समाधान का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed