Kanpur: मरम्मत कार्य के लिए 10 ट्रेनें निरस्त, दो के मार्ग बदले, ये रही पूरी जानकारी
पूर्वी रेलवे के दुर्गापुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य होना है। इसको लेकर रेलवे ने 10 ट्रेनों को निरस्त की हैं। वहीं दो ट्रेनों का मार्ग बदलकर चलाया जाएगा। इनमें कई ट्रेनें कानपुर से होकर आती-जाती हैं। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि अपने प्रारंभिक स्टेशन से ट्रेन नंबर-12175 हावड़ा-ग्वालियर एक्सप्रेेस 23 सितंबर, 12176 ग्वालियर-हावड़ा 22, 12177 हावड़ा-मथुरा 21, 20976 आगरा कैंट- हावड़ा एक्सप्रेस 20, 12329 सियालदह-आनंद विहार टर्मिनल 18, 12330 आनंद विहार-सियालदह 19, 13167 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस 20, 13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस 22, 22915 हावड़ा-इंदौर एक्सप्रेस 20 व 22 सितंबर, 22911 इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस 18 व 20 सितंबर को कैंसिल रहेगी।
वहीं ट्रेन नंबर 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस 23 सितंबर को खाना-रामरुरहाट-दुमका-जसीडीह मार्ग से होकर चलेगी। यह खाना-आसनसोल-जसीडीह से होकर नहीं जाएगी। जबकि 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस 21 सितंबर को जसीडीह-दुमका-रामपुरहाट-खाना होते हुए जाएगी।