{"_id":"685192f2c4a1bd90db0403cc","slug":"kanpur-1-36-lakhs-cheated-from-a-youth-by-posing-as-a-bank-employee-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बैंककर्मी बन युवक से 1.36 लाख ठगे, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बैंककर्मी बन युवक से 1.36 लाख ठगे, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
Tue, 17 Jun 2025 09:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 17 Jun 2025 09:38 PM IST
सार
Kanpur News: साइबर ठग ने बैंककर्मी बनकर युवक से 1.36 लाख रुपये ठग लिए। घटना चकेरी थानाक्षेत्र की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
चकेरी थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चकेरी थानाक्षेत्र में साइबर ठग ने बैंककर्मी बनकर एक युवक को फोन किया। खाते में एक इंटरनेशनल पेमेंट अपडेट की बात कहकर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही दो बार में उसके खाते से 92 हजार रुपये कट गए। साथ ही क्रेडिट कार्ड से 44 हजार रुपये कीमत के दो फोन खरीद लिए।
कोयलानगर के स्वर्ण जयंती विहार निवासी राजेश तिवारी के अनुसार बीते 31 मई की शाम पांच बजे उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को इंडसइंड बैंक का कर्मचारी और अपना नाम मनीष बताया। शातिर ने उनसे 21 हजार की एक इंटरनेशनल पेमेंट अपडेट होने की बात कही। इसको हटाने के लिए एक लिंक भेजने की बात कहकर खाते से पैसे कटने की बात कही। इस पर उन्होंने व्हाॅट्सएप पर आए लिंक को क्लिक कर दिया। तभी उनके खाते से दो बार में 92 हजार रुपये की क्रेडिट कार्ड से ठगों ने शॉपिंग कर ली।

आर्थिक अपराध।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
राहुल दास नाम के युवक ने एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से एक ऑनलाइन शापिंग कंपनी के माध्यम से 44 हजार रुपये कीमत के दो फोन खरीद लिए। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई। चकेरी इंसपेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।