फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: youth adamant on marrying his 17-year-old sister-in-law, climbed an electricity tower

Kannauj: साली से शादी की जिद पर अड़ा युवक, बिजली टॉवर पर चढ़ा, फिर हुआ ये सब

Thu, 28 Aug 2025 05:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 28 Aug 2025 05:19 PM IST
सार

Kannauj News: साली से शादी की जिद पर अड़ा युवक बिजली टॉवर पर चढ़ गया। घटना छिबरामऊ के ग्राम रसूलपुर की है। 

विज्ञापन
Kannauj: youth adamant on marrying his 17-year-old sister-in-law, climbed an electricity tower
टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

17 वर्षीय साली से शादी करने की जिद पर अड़ा युवक रसूलपुर गांव में 33 हजार लाइन के बिजली टॉवर पर चढ़ गया। युवक को टॉवर पर चढ़ा देखकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक को समझाकर करीब चार घंटे के बाद टाॅवर से नीचे उतारा और कोतवाली ले गई। 

विज्ञापन


छिबरामऊ क्षेत्र के कल्यानपुर गांव निवासी नवल किशोर (22) गुरुवार सुबह पड़ोसी गांव रसूलपुर में खेत में लगे बिजली टॉवर पर चढ़ गया। परिजनों ने बताया कि नवल की शादी विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम नगला सदु निवासी सपना के साथ तीन साल पहले हुई थी। नवल अपनी 17 वर्षीय साली से शादी करने की जिद कर रहा है। इस बात को लेकर नवल का पत्नी से विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर नवल घर से निकल गया और बिजली के टॉवर पर चढ़ गया। देखते ही देखते टॉवर के पास ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे उसकी पत्नी सपना को टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिली, जिसके बाद वह भी वहां पहुंच गई। उसकी एक साल की बच्ची भी है। पति के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिली तो बच्ची को गोद में लेकर पहुंची। सपना ने बताया कि पति मेरी बहन से शादी करने की जिद कर रहा है। ये जिद वह क्यों कर रहा, इस बारे में कुछ नहीं पता। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को टॉवर से नीचे उतारा। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed