Kannauj: पटाखा फोड़ने के विवाद में युवक को मारी गोली, गंंभीर हालात में कानपुर रेफर…जांच में जुटी पुलिस
Kannauj News: तिर्वा स्थित सेगरनपूर्वा गांव में पटाखा फोड़ने के विवाद में युवक को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में युवक को कानपुर रेफर किया गया है। सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।
विस्तार
कन्नौज जिले में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक के गोली मार दी इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। गंभीर हालत में परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दी है। सीओ व कोतवाल ने गांव में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सेगरनपूर्वा गांव में पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों के कहासुनी हो गई देखते देखते गाली गलौज के बाद एक पक्ष के दूसरे पक्ष को गोली मार दी इससे गांव निवासी 22वर्षीय अक्षय कुमार पुत्र सुबेदार गंभीर रूप से घायल हो गए है। बचाव को लेकर आनन फानन में परिजन मेडिकल कॉलेज तिर्वा लेकर पहुंचे डॉक्टरों ने हालात गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया है।
जांच के बाद होगी अग्रिम कार्रवाई
जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ कुलवीर सिंह कोतवाल संजय शुक्ला घटना स्थल पर पहुंचे और जांच कर रहे है। घटना से गांव में दहशत फैल गई है। सीओ कुलवीर सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। तहरीर नहीं मिली हैं। जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।