{"_id":"664cb8d539fd2e3db605011f","slug":"kannauj-wife-thrown-out-of-house-after-saying-triple-talaq-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: तीसरी शादी की फिराक में पति, तीन तलाक बोल पत्नी को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: तीसरी शादी की फिराक में पति, तीन तलाक बोल पत्नी को घर से निकाला
Tue, 21 May 2024 08:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 21 May 2024 08:43 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पति ने पत्नी को तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले में ठठिया थाना क्षेत्र के निस्तौली गांव निवासी आसरीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि परिजनों ने दो साल पहले रूरा गांव निवासी अब्दुल तालिब खान के साथ शादी की थी। आए दिन पति तीसरी शादी करने की धमकी देकर जान से मार देने की बात कहते थे। दो महीना पहले देर रात को पति ने तीन तलाक बोलकर एक साल के बच्चे के साथ घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
घर पहुंची महिला ने परिजनों को जानकारी दी। कहा कि परिजनों ने कई बार ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनका कहना है कि हमने तलाक दे दिया है। थाना प्रभारी किशनपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी सुलह समझौता हो गया है। दंपती एक-दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते हैं। दोनों पक्ष किसी प्रकार की कोई कार्रवाई करना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन