फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: uncontrolled car collided with divider on expressway, six people injured

Kannauj Accident: एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, छह नेपाली नागरिक घायल

Mon, 03 Oct 2022 05:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Oct 2022 05:25 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: uncontrolled car collided with divider on expressway, six people injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नौज जिले के तालग्राम में एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में छह नेपाली नागरिक घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेपाल के जिला नवलपुर बुरासी थाना कोवसती निवासी कार चालक इंद्रमणि (45) पुत्र हरिजाल दिल्ली से नेपाल के सोनाली बार्डर महाराजगंज जा रहे थे।

विज्ञापन


उनके साथ नेपाल के जिला लुंबनी थाना बुलेट निवासी रुद्र बहादुर थापा (35) पुत्र दिलबाग, दुर्गा बहादुर (42) पुत्र रामबहादुर, कपिलवस्तु निवासी राधा कृष्णा (32) पत्नी मिलान, फरीदाबाद पर्यावाची निवासी गोविंद लाल (57) टोलाल और राधिका (50) पत्नी गोविंद लाल भी थे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह पांच बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के थाना तालग्राम के रनवां गांव के पास हादसा हो गया। इसमें सभी लोग घायल हो गए। यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह ने घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया। प्राचार्य डीएस मार्तोलिया ने बताया कि सभी घायलों की हालत में सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed