{"_id":"67fa7d8205844cf9ad035e4c","slug":"kannauj-there-was-a-stir-in-the-village-after-three-pythons-were-found-together-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: गांव में एक साथ तीन अजगर मिलने से हलचल, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: गांव में एक साथ तीन अजगर मिलने से हलचल, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू, ग्रामीणों में दहशत
Sat, 12 Apr 2025 08:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 12 Apr 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
अजगर का रेस्क्यू कर ले जाते वन विभाग के कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के कपूरापुर गांव में शुक्रवार देर रात एक साथ तीन अजगर देखे गए। ग्रामीणों ने जैसे ही अजगरों को देखा, पूरे गांव में हलचल मच गई। तत्काल लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम को बुलवाया। कुछ ही देर में वन विभाग की रेस्क्यू टीम गांव पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से तीनों अजगरों को पकड़ा गया। ग्रामीणों के अनुसार गांव के पास स्थित डाक जंगल से गांव की ओर पहले एक अजगर दिखा। थोड़ी ही देर में दो और बाहर निकल आए। तीनों की लंबाई करीब 10 से 12 फीट बताई जा रही है। अजगरों को देखकर महिलाएं और बच्चे डर गए।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने तीनों अजगरों को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ने की बात कही है। चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि गांव में जनहानि नहीं हुई है। वन विभाग की टीम ने समय रहते रेस्क्यू कर लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वह वन्यजीवों से छेड़छाड़ न करें और ऐसे मामलों में तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन