Kannauj: आर्थिक तंगी या कुछ और? फरीदाबाद से लौटे युवक ने की खुदकुशी, परिवार में पांच साल में तीसरी आत्महत्या
Kannauj News: विशुनापुर में फरीदाबाद से लौटे युवक ने पेड़ से लटककर जान दे दी। बीते वर्षों में परिवार में पिता और बाबा के बाद यह तीसरी आत्महत्या है, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के विशुनापुर गांव निवासी विनोद कुमार का पुत्र शिवा (20) फरीदाबाद में एक प्राइवेट कंपनी मे कार्यरत था। बीती शाम लगभग चार बजे वह अपने घर लगभग छह महीने बाद सोमवार को वापस आया था। घर आने के बाद उसने फोन पर लगभग आधे घंटा किसी से फोन पर बात की। शाम को परिजनों के साथ खाना खाकर सो गया।
मंगलवार सुबह तड़के जब लोग खेतों की तरफ गए, तो वहां पेड पर किसी का शव लटका दिखाई दिया। कुछ देर मे ग्रामीणों की भीड लग गई। पास जाकर देखा, तो विशुनापुर गांव निवासी विनोद राजपूत के छोटे बेटे शिवा के रूप में पहचान हुई। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों मे शिवा का शव देखकर कोहराम मच गया।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजनों की सूचना पर इंदरगढ़ थानाध्यक्ष नीलम सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक के बाबा गया प्रसाद ने लगभग दो साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।
प्रथम दृष्टया मौत आत्महत्या लग रही है
वहीं, मृतक के पिता विनोद कुमार ने लगभग चार-पांच साल पहले सल्फास खा कर आत्महत्या कर ली थी। इन आत्महत्याओं का कारण आर्थिक तंगी बताया गया था। घर में मृतक शिवा का बडा भाई और उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत आत्महत्या लग रही है। जांच की जा रही है।