फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj: Stone pelting on municipal workers who arrived to remove Buddha statue

कन्नौज में तनाव: बुद्ध प्रतिमा हटाने के दौरान पथराव, कई पुलिसकर्मी हुए घायल, एडीएम और एसपी ने संभाला मोर्चा

Thu, 26 Aug 2021 06:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 26 Aug 2021 06:10 PM IST
सार

पथराव में छिबरामऊ कोतवाल, पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हुए हैं। शाम को एसपी ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। गुरुवार दोपहर बाद सौरिख तिराहे पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। हालांकि यहां पहले से कोतवाली पुलिस के साथ पीएसी बल मौजूद था। कुछ देर में नगर पालिका कर्मी भी पहुंच गए।

विज्ञापन
Kannauj: Stone pelting on municipal workers who arrived to remove Buddha statue
कन्नौज: नगर पालिका कर्मियों पर पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में सौरिख तिराहे पर बुधवार को भगवान बुद्ध की मूर्ति की स्थापना के भारी विरोध के बाद गुरुवार को मूर्ति हटाने पहुंची पालिका टीम और पुलिस पर भीड़ ने पथराव कर दिया। मूर्ति हटाने के विरोध में हुए पथराव में छिबरामऊ कोतवाल, एक इंस्पेक्टर, एक दरोगा, दो सिपाही सहित कई लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


रात में मूर्ति स्थल पर झंडा लगाकर पूजा शुरू की गई। पालिका के एक वाहन पर किया पथराव। प्रशासन ने रात में तिराहे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद करा दी है। 12 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। सौरिख तिराहे पर बुधवार को एक पक्ष के लोगों ने भगवान बुद्ध की मूर्ति स्थापित कर दी थी।
विज्ञापन


क्षेत्र के कुछ लोग इसका विरोध करते हुए मूर्ति हटाने की मांग कर रहे थे। शिकायत पर गुरुवार दोपहर के बाद नगर पालिका की टीम पुलिस बल के साथ मूर्ति हटाने पहुंची। पालिका टीम ने मूर्ति हटाने की कोशिश शुरू की तो तीन तरफ से पुलिस और पालिका की टीम पर पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव करने वाली भीड़ के सामने पुलिस कम पड़ गई और तिराहे पर सभी तरफ का यातायात रुक गया। इसी दौरान मूर्ति हटाने की मांग करने वाले लोगों की भी भीड़ एकत्र हो गई। पथराव में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा घायल हो गए। कुछ देर बाद पहुंचे एडीएम गजेंद्र कुमार और एएसपी डॉ. अरविंद कुमार ने भीड़ से हटने को कहा लेकिन लोगों ने नहीं सुनी।

शाम को एसपी प्रशांत वर्मा ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और भीड़ को हटाया। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में ले लिया है।  उधर, रात में करीब साढे़ नौ बजे भीड़ ने दोबारा पथराव कर दिया, जिसमें पालिका का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।

भगवान बुद्ध के अनुयाइयों ने मूर्ति स्थल पर झंडा लगाकर पूजा शुरू कर दी है। प्रशासन ने सौरिख क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद करा दी है। मौके पर पुलिस और पीएसी भी बढ़ाई गई है। प्रशासनिक और पुलिस के अफसर मौके पर जमे हुए हैं। 

उपद्रवियों पर चिह्नित कर की जाएगी कार्रवाई: एसपी
सौरिख तिराहे पर पहुंचे एसपी प्रशांत वर्मा ने पथराव में घायल कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा का हालचाल जाना। एडीएम गजेंद्र कुमार ने भी कोतवाल से चोट के बारे में पूछताछ की। एसपी ने कहा कि उपद्रवियों को खदेड़कर स्थिति को काबू में कर लिया गया है। इन्हें चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पत्थरबाजी शुरू होते ही पीछे की तरफ भागे पुलिस कर्मी
नगर पालिका टीम के गौतम बुद्ध की प्रतिमा हटाने की कोशिश के दौरान उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। तीन तरफ से पथराव और पुलिस की कमी से पालिका के कर्मचारियों और पुलिस को कुछ देर के लिए पीछे हटना पड़ा। कई पुलिस कर्मी पीछे की तरफ भागते नजर आए।

सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ी पुलिस
बुद्ध की प्रतिमा हटने से पहले ही सैकड़ों की संख्या में युवक मौके पर पहुंच गए। युवकों ने आसपास की छतों पर चढ़कर पत्थर जमा कर लिए। इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को लग गई। मंडी चौकी इंचार्ज सुदेश सिंह सीढ़ी मंगाकर एक मार्केट की छत पर चढ़ गए। पुलिस के पहुंचते ही युवक यहां से भाग निकले। कुछ देर बाद पुलिस नीचे उतरकर आई। इन युवकों ने फिर से छत पर कब्जा कर लिया। वहीं से पुलिस को निशाना बनाकर पथराव किया।

प्रतिमा को नहीं हटा सके पालिका कर्मी
प्रतिमा को हटाने के लिए पालिका ने कुछ सफाई कर्मियों को पार्क के अंदर भेजा। सफाई कर्मी प्रतिमा को हटाने का प्रयास करने लगे। सफाई कर्मी प्रतिमा को नहीं हटा सके। इस दौरान युवकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इन्होंने पथराव शुरू कर दिया।

पथराव में कई पुलिस कर्मी हुए घायल
उपद्रवियों की ओर से किए गए पथराव में छिबरामऊ कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा के अलावा सिटी इंचार्ज विनय शर्मा, तालग्राम के प्रभारी निरीक्षक कृष्णलाल पटेल सहित कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में उपचार कराने की जगह चोट पर रुमाल बांध लिया। कुछ पुलिसकर्मी बैंडेज लगाकर मोर्चे पर डटे रहे।

उपद्रवियों ने वाहनों को भी बनाया निशाना
पुलिस और पालिका टीम पर पथराव के दौरान उपद्रवियों ने यहां खड़े वाहनों को भी निशाना बनाया। उपद्रवियों ने मीडिया कर्मियों के अलावा यहां पर खड़े पुलिस कर्मियों और अन्य लोगों की गाड़ियों पर पत्थर फेंककर क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव के रुकते ही लोग अपने वाहन हटाने लगे।

पथराव से लाल हो गया सौरिख तिराहा
उपद्रवियों ने एक घंटे तक पुलिस कर्मियों को निशाना बनाकर पत्थर बरसाए। इनके काबू में न आने पर बचाव के लिए पुलिस को भी पथराव करना पड़ा। लगातार एक घंटे तक पथराव के बाद सौरिख रोड, पूर्वी बाईपास की तरफ व नगर में अंदर की तरफ आने वाले मार्ग पर पत्थर ही दिखाई दे रहे थे।

फोर्स बढ़ता देख दुकानें बंद कर खिसके दुकानदार
प्रतिमा को हटाने के लिए पीएसी के अलावा तालग्राम व विशुनगढ़ से पुलिस फोर्स को भी बुला लिया गया था। दोपहर को सौरिख तिराहे पर पुलिस बल बढ़ने लगा। इससे आसपास के दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। इसके बाद यहां से खिसक लिए।

सौरिख तिराहे पर रातभर डटे रहे लोग
सौरिख तिराहे पर रात में लगाई गई बुद्ध की प्रतिमा को हटाने की आहट लोगों को लग गई थी। इस पर बुद्ध के अनुयायियों ने पार्क के सामने सीसीटीवी कैमरे के अलावा तीन लाइटें लगवा दीं। इसके बाद भी प्रतिमा के हटने की आशंका के चलते लगभग तीन दर्जन से अधिक युवक यहां डटे रहे। दूसरी तरफ पीएसी बल भी मुस्तैद रहा।

शांति व्यवस्था के लिए पुलिस को लिखा था पत्र
नगर पालिका के लेखा लिपिक बालगोविंद ने प्रभारी निरीक्षक को भेजे गए पत्र में बताया कि मोहल्ला भैनपुरा स्थित सौरिख तिराहे पर  पार्क में शासन, प्रशासन व पालिका की अनुमति के बिना कुछ अराजकतत्वों ने महात्मा बुद्ध की मूर्ति 25 अगस्त की मध्य रात्रि में लगा दी। इससे माहौल तनावपूर्ण हो रहा है। ऐसे में शासन या प्रशासन स्तर से कोई निर्णय होने तक वहां पर शांति व्यवस्था बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed