फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Speeding takes a heavy toll on GT Road truck rams into highway patrol vehicle two drivers injured

कन्नौज: जीटी रोड पर रफ्तार का कहर, हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर, दो चालक गंभीर रूप से घायल

Fri, 25 Sep 2026 12:12 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 25 Sep 2026 12:12 PM IST
सार

Kannauj News: छिबरामऊ कोतवाली अंतर्गत जीटी रोड पर गुरुवार देर रात गश्त कर रही हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ी में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गाड़ी में सवार दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
Kannauj Speeding takes a heavy toll on GT Road truck rams into highway patrol vehicle two drivers injured
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर किडजी स्कूल के पास गुरुवार देर रात हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ी में पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पेट्रोलिंग गाड़ी में सवार दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में पेट्रोलिंग वाहन भी पीछे से क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हाईवे पेट्रोलिंग सेवा 1033 राजमार्ग साथी में चालक के रूप में तैनात प्रेम सागर (27) पुत्र ओमप्रकाश निवासी जिला सुल्तानपुर और भोला सिंह (41) पुत्र प्रभुनाथ सिंह निवासी जिला गोपालगंज, बिहार गुरुवार रात करीब 11 बजे पेट्रोलिंग वाहन से हाईवे पर गश्त कर रहे थे।

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस
इसी दौरान किडजी स्कूल के पास पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने उनकी पेट्रोलिंग गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों ने अपने स्टॉफ की 1033 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों घायलों को 100 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed