{"_id":"66fbf31f9844227fc30a8e9c","slug":"kannauj-son-murdered-his-father-and-threw-his-body-in-the-field-2024-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: जमीन बेचने की बात पर बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, घटना के बाद से आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: जमीन बेचने की बात पर बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, घटना के बाद से आरोपी फरार
Tue, 01 Oct 2024 06:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:35 PM IST
सार
Kannauj News: बड़े बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
रामशंकर कुशवाहा की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छोटे बेटे के इलाज के लिए खेत बेचने की बात कहने से नाराज बड़ा बेटा पिता को घर से ले गया और ईंट से कूंचकर उनकी हत्या कर दी। शव को मक्का के खेत में फेंककर बेटा और बहू फरार हो गए। मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने खेत में खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने बड़े बेटे और बहू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है, आरोपियों की तलाश कर रही है।
तिर्वा क्षेत्र के ग्राम बेहरिन निवासी रामशंकर कुशवाहा (65) कंपोजिट विद्यालय में रसोइया थे। परिजनों ने बताया कि रामशंकर के तीन बेटे और चार बेटियां हैं और सभी की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा धर्मवीर गांव में ही अलग मकान में रहता है। रामशंकर छोटे बेटे राजवीर व गोविंद के परिवार के साथ रहते थे। छोटा बेटा राजवीर बीमार चल रहा है। 23 सितंबर को राजवीर की तबीयत खराब होने पर कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहीं उसका इलाज चल रहा।
विज्ञापन
तिर्वा क्षेत्र के ग्राम बेहरिन निवासी रामशंकर कुशवाहा (65) कंपोजिट विद्यालय में रसोइया थे। परिजनों ने बताया कि रामशंकर के तीन बेटे और चार बेटियां हैं और सभी की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा धर्मवीर गांव में ही अलग मकान में रहता है। रामशंकर छोटे बेटे राजवीर व गोविंद के परिवार के साथ रहते थे। छोटा बेटा राजवीर बीमार चल रहा है। 23 सितंबर को राजवीर की तबीयत खराब होने पर कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहीं उसका इलाज चल रहा।
विज्ञापन
बीमार बेटे के इलाज के लिए रामशंकर ने एक बीघा जमीन बेचने की बात कही थी। इस बात को लेकर बड़े बेटे धर्मवीर के साथ कहासुनी हुई थी। रविवार शाम रामशंकर अचानक लापता हो गए। मंगलवार को रामशंकर की बड़ी बेटी गीता घर आई और दो दिनों से पिता के घर न आने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान जानकारी हुई कि रविवार शाम को धर्मवीर बाइक से पिता रामशंकर को अपने साथ ले गया था। पुलिस धर्मवीर के घर पहुंची तो वहां पर ताला लगा था। पुलिस ने ताला तोड़कर घर की छानबीन की पर कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार दोपहर गांव के बाहर मक्का के खेत में ग्रामीणों ने खून से लथपथ रामशंकर का शव पड़ा देखा।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। राजवीर की पत्नी ओमश्री की तहरीर पर पुलिस ने धर्मवीर और उसकी पत्नी मीरा पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।