{"_id":"610e3ab6be50d074bb32cf94","slug":"kannauj-sho-abused-jawan-doing-guarding-duty-prd-and-home-guard-jawans-created-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: पहरा ड्यूटी कर रहे जवान को थानेदार ने दी गाली, पीआरडी व होमगार्ड जवानों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: पहरा ड्यूटी कर रहे जवान को थानेदार ने दी गाली, पीआरडी व होमगार्ड जवानों ने काटा हंगामा
Sat, 07 Aug 2021 01:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:18 PM IST
विज्ञापन
थाने में खड़े होमगार्ड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के साैरिख थाने में पहरा कर रहे पीआरडी जवान चरन सिंह को गाली देने के मामले ने शनिवार को तूल पकड़ लिया। थाने में पीआरडी जवानों और होमगार्डों ने थानेदार पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कंपनी कमांडर के समझाने पर मामला शांत हुआ।
बताया गया कि शुक्रवार को फोटोकॉपी कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह ने कहा था। पीआरडी जवान का कहना है कि वह सुन नहीं पाया। जिसके चलते प्रभारी निरीक्षक आग बबूला हो गए और पीआरडी जवान को गाली दी।
गालियां सुनकर पीआरडी जवान रोने लगा और ड्यूटी समाप्त कर घर चला गया। दूसरे दिन अपने साथी जवानों को पूरा मामला बताया। पीआरडी जवान और होमगार्ड दोनों नाराज हो गए। कार्य बहिष्कार कर थाने में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
कंपनी कमांडर मनोज त्रिपाठी ने थाने में पहुंच कर साथी संघ की गई अभद्रता पर कड़ी नाराजगी जताई। मामला तूल पकड़ता देख आननफानन में प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह थाने में पहुंचे और सॉरी बोलकर सभी का गुस्सा शांत कराया।