{"_id":"628df2fc8c97ca01c0473f94","slug":"kannauj-road-accident-unknown-vehicle-hit-the-car-woman-died-and-five-others-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj Road Accident: अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, महिला की मौत, पांच अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj Road Accident: अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, महिला की मौत, पांच अन्य घायल
Wed, 25 May 2022 02:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 25 May 2022 02:43 PM IST
सार
ठठिया थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की रात एक कार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बिहार में नोएडा जाते समय एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। दरअसल, उनकी कार को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना कन्नौज जिले के तिर्वा की है, जहां बिहार से नोएडा जा रहा परिवार एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गया। कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
बता दें कि गौतमबुद्ध नगर निवासी राजुल पांडे बिहार के सिवान जिले में रहने वाले अपने मामा के बेटे बंटू पांडे की शादी में परिवार के साथ शामिल होने गए थे। मंगलवार की रात वह अपनी पत्नी रुचि पांडे, मां बसंती देवी, भांजी लकी पांडे, बेटे रियांश और पिता श्याम बिहारी के साथ आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे होते हुए कार से अपने घर गौतमबुद्ध नगर जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान रात को ठठिया थाना क्षेत्र उनकी कार में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान रुचि की मौत हो गई, जबकि अन्य सभी लोगों की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया है।