फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj Road Accident Sleeper bus overturned on the expressway six passengers died and 40 injured

Kannauj Road Accident: एक्सप्रेसवे पर पलटी स्लीपर बस, आठ यात्रियों की मौत और 40 घायल, केंद्र देगा आर्थिक मदद

Fri, 06 Dec 2024 07:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Dec 2024 07:05 PM IST
सार

Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस टैंकर से टकरा कर पलट गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Kannauj Road Accident Sleeper bus overturned on the expressway six passengers died and 40 injured
Kannauj Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस अचानक पलट गई हादसे में आठ यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक सवारियां घायल हो गई। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज सैफई, राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर केंद्र सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बाद लखनऊ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस सौरिख थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 140 के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक सवारियां घायल हो गई।

विज्ञापन

बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला
घायल यात्रियों ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे पौधों में सिंचाई कर रहे टैंकर से जा टकराई और पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। मौके पर यूपीडा की टीम और पुलिस भी पहुंच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

हादसे में आठ लोगों की मौत
घटना की जानकारी पाकर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद, सौरिख थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई, जिसमें एक महिला है। अभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। हादसे में बस के चालक की भी मौत हो गई है।

विज्ञापन

मंत्री भी पहुंचे, घायलों को भिजवाया अस्पताल
एक्सप्रेस वे पर गुजर रहे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया और उनका अच्छे से इलाज करने के निर्देश दिए। मंत्री ने डीएम से भी बात की और हादसे की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed