फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj road accident, accident due to drivers nap, shadow of parents raised from the head of four children

चालक को आई झपकी, झपट पड़ी मौत: चार बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया, भाई बोला- भूल से आगे निकल आए और...

Sat, 15 Apr 2023 07:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 15 Apr 2023 07:50 PM IST
सार

Kannauj Accident: बागेश्वर धाम छतरपुर से दर्शन कर पीलीभीत जा रहे श्रद्धालुओं की कार शनिवार सुबह एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Kannauj road accident, accident due to drivers nap, shadow of parents raised from the head of four children
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के तालग्राम कोतवाली क्षेत्र में बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहा परिवार नहीं जानता था, उस पर क्या गुजरने वाली है। लगातार कार चलाने से चालक को आई झपकी से कार अचानक बेकाबू हो गई। चालक ने संभालने का प्रयास किया पर कार अंडरपास की रेलिंग से टकराकर पलट गई।

विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाले दंपती का बेटा धर्मेंद्र कुमार भी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। यूपीडा ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से थाना तालग्राम में खड़ा करा दिया है। कार में एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, चालक का डीएल और दो मोबाइल फोन पुलिस के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन

चार संतानों के सिर से उठ गया माता-पिता का साया
दंपती के दो बेटे मनीष कुमार और घायल धर्मेंद्र कुमार हैं। दो बेटियां बीरा देवी और सुनीता देवी हैं। मनीष ने बताया कि माता-पिता खेती करते हैं। वह दिल्ली में गेट और फर्नीचर बनाने का काम करता है। भाई-बहन खेती में सहयोग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kannauj road accident, accident due to drivers nap, shadow of parents raised from the head of four children
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला

मौत ले आई आगे, पहले उतरना था
घायल रामकिशन ने रोते हुए बताया कि सौरिख या तालग्राम कट पर उतर कर फर्रुखाबाद होकर पीलीभीत जाना था। यहां न उतर कर भूल से आगे निकल आए और हादसा हो गया। अगर पहले उतर लिया होता, तो भाई-भाभी की जान बच जाती। लेकिन होनी होकर रहती है।

Kannauj road accident, accident due to drivers nap, shadow of parents raised from the head of four children
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला

नींद की झपकी ने ली दंपती की जान
रात भर सफर करने के बाद चालक को नींद की झपकी आने से कार बेकाबू हो गई। चालक ने कार को संभालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। नतीजा कार अंडर पास रेलिंग से टक्कर पलट गई। अगर चालक कार को कंट्रोल करने का प्रयास न करता तो और बड़ा हादसा होता।

Kannauj road accident, accident due to drivers nap, shadow of parents raised from the head of four children
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला

क्रेन की मदद से उठाई क्षतिग्रस्त कार
कार अंडर पास से कई फुट नीचे आ गिरती। हादसे में जान गंवाने वाले दंपती का बेटा धर्मेंद्र कुमार भी अस्पताल में जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है। यूपीडा ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से थाना तालग्राम में खड़ा करा दिया है। कार में एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, चालक का डीएल और दो मोबाइल फोन पुलिस के सुपुर्द किया है।

Kannauj road accident, accident due to drivers nap, shadow of parents raised from the head of four children
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि  हादसा शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे हुआ। बताया जा रहा है कि पीलीभीत के थाना पूरनपुर गांव सिमरा निवासी किसान रामपाल (65) , थाना भूमिचाई गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी चालक महरूम शाह (33) की कार को किराए पर बुक कर परिवार के साथ बागेश्वर धाम दर्शन करने गए थे।

Kannauj road accident, accident due to drivers nap, shadow of parents raised from the head of four children
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत लौट रहा था परिवार
दर्शन कर पीलीभीत लौट रहे थे। साथ में पत्नी चंपादेवी (57), पुत्र धर्मेंद्र (22), भाई रामकिशन (40) और छोटे भाई रामनिवास की पत्नी मुन्नीदेवी (35) भी थीं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना तालग्राम के मछैया गांव के पास पहुंचते ही कार अंडर पास रेलिंग से टकरा कर पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed