{"_id":"5c8bbd0cbdec22142e749e3b","slug":"kannauj-police-arrested-4-members-of-interstate-gang","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हाथ लगा अंतरराज्यीय गिरोह, यूपी-बिहार और मध्य प्रदेश तक फैला था नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हाथ लगा अंतरराज्यीय गिरोह, यूपी-बिहार और मध्य प्रदेश तक फैला था नेटवर्क
Fri, 15 Mar 2019 09:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 15 Mar 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज एसपी के साथ पकड़े गए गैंग के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज पुलिस ने अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 30 लाख कीमत के छह ट्रैक्टर बरामद किए हैं। गिरोह चोरी के बाद ट्रैक्टर के फर्जी कागजात तैयार कर इन्हें यूपी, एमपी और बिहार में बेचते थे। बनारस और एमपी से चोरी किया गया एक-एक ट्रैक्टर भी पुलिस के हाथ लगा है।
एसपी ने गिरोह को पकड़ने वाली टीम को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के फर्रुखाबाद चौराहे पर सर्विलांस, स्वाट टीम और छिबरामऊ कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो ट्रैक्टरों पर जा रहे चार लोगों को पकड़ा।

Trending Videos
यूपी के साथ ही मध्य प्रदेश और बिहार तक सक्रिय था गिरोह
इनसे पूछताछ के बाद पता चला कि यह ट्रैक्टर चोरी के हैं। इन्हें बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने छिबरामऊ के ग्राम टड़ा में आदित्य उर्फ लालू के हाते में छापा मारा। यहां से चार और ट्रैक्टर बरामद किए। एसपी ने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि ट्रैक्टर चोरी करने वाला गिरोह यूपी के साथ ही मध्य प्रदेश और बिहार तक सक्रिय था।
एक प्रदेश से ट्रैक्टर चोरी करने के बाद यह लोग फर्जी कागजात तैयार करते थे। उसे दूसरी जगह बेच देते थे। अभी तक गिरोह ने करीब 30 ट्रैक्टरों को चोरी करने की बात कबूली है। पुलिस के हाथ लगे ट्रैक्टरों में से एक बनारस और एक एमपी के शिवपुरी से चोरी करने की बात भी चोरों ने कबूल की। एसपी ने पुलिस टीम को बीस हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

गैंग के सदस्यों ने किया चौकाने वाला खुलाासा
इस दौरान एएसपी विनोद कुमार भी मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य ट्रैक्टर चोरी करने के बाद उसका इंजन और चेचिस नंबर बिगाड़ कर दूसरा अंकित कर देते थे। नये इंजन और चेचिस नंबर के जरिए कागजात तैयार कर फर्जी नंबर लगा उसकी बिक्री कर देते थे। गिरोह में और भी सदस्य होने की बात सामने आई है।
इनके बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने औरैया की नवीन बस्ती कस्बा बिधूना निवासी अशोक कुमार सिंह सिसौदिया पुत्र मेवाराम सिंह, छिबरामऊ के ग्राम टड़ा निवासी आदित्य यादव उर्फ लालू पुत्र वेद प्रकाश, विशुनगढ़ के ग्राम मटैना निवासी मकरंद यादव पुत्र गोरेलाल और मैनपुरी के ग्राम कल्यानपुर थाना बेबर निवासी आलोक कुमार यादव पुत्र रंगलाल यादव को गिरफ्तार किया है।