{"_id":"632fe327e6ceb6629543c434","slug":"kannauj-news-accident-on-expressway-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना, पुत्र का शव ले जा रहे पिता की हादसे में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना, पुत्र का शव ले जा रहे पिता की हादसे में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 25 Sep 2022 10:52 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 25 Sep 2022 10:52 AM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एंबुलेंस से बेटे का शव लेकर जा रहे पिता को कार ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कन्नौज में दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गाजियाबाद से बेटे का शव लेकर जाते समय एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पिता की मौत हो गई। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बिहार के दरभंगा जनपद के थाना मनेगाछी गांव निवासी पचकोरी लाल सदाय (50) नोएडा के सूरजपुर में रहते थे।
विज्ञापन
यहां 21 वर्षीय बेटा कृष्णा सदाय के साथ रहकर सब्जी बिक्री का काम करते थे। शनिवार को कृष्णा की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम कराकर पिता पचकोरी लाल भाई अर्जुन सदाय, जीवू सदाय और भतीजे राजवीर, राजलाल, शिवनारायण एवं गौतम बुध नगर के उतरावली गांव निवासी ड्राइवर सतीश सिंह ठाकुर के साथ गाजियाबाद से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन
शनिवार रात एंबुलेंस किलोमीटर 158 नगला वीरभान गांव के पास पहुंची थी। इस दौरान एम्बुलेंस खराब हो गयी। एम्बुलेंस के रुकने पर पचकोरी लाल नीचे उतर आए थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में पचकोरी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन