फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: murder of a farmer by slitting his throat

Kannauj: गला रेत कर किसान की हत्या, साइकिल से खेतों की ओर जाते समय वारदात को दिया अंजाम

Sun, 22 Jan 2023 10:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 22 Jan 2023 10:46 AM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में किसान की गला रेत कर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
Kannauj: murder of a farmer by slitting his throat
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में साइकिल से खेतों की ओर जा रहे किसान की गला रेत कर हत्या कर दी गई। चकरोड के पास खेत में खून से लथपथ शव मिला। इससे सनसनी फैल गई। हत्या के पीछे अवैध बालू खनन की वजह सामने आ रही है। जिले के सौरिख थाना के गांव राजापुर निवासी किसान रामपाल राठौर खेतीबाड़ी करता।

विज्ञापन


इसके अलावा वह बैलगाड़ी से नदियों में चोरी छिपे बालू खनन कर बिक्री करता था। रविवार सुबह छह बजे वह साइकिल से निकला था। इस दौरान गांव के बाहर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। चकरोड के पास खेत में उसका शव मिला। शव के पास साइकिल पड़ी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि खनन की रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की छानबीन की जा रही है। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed