{"_id":"63ccc606dbe6c73e2578c376","slug":"kannauj-murder-of-a-farmer-by-slitting-his-throat-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: गला रेत कर किसान की हत्या, साइकिल से खेतों की ओर जाते समय वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: गला रेत कर किसान की हत्या, साइकिल से खेतों की ओर जाते समय वारदात को दिया अंजाम
Sun, 22 Jan 2023 10:46 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 22 Jan 2023 10:46 AM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में किसान की गला रेत कर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले में साइकिल से खेतों की ओर जा रहे किसान की गला रेत कर हत्या कर दी गई। चकरोड के पास खेत में खून से लथपथ शव मिला। इससे सनसनी फैल गई। हत्या के पीछे अवैध बालू खनन की वजह सामने आ रही है। जिले के सौरिख थाना के गांव राजापुर निवासी किसान रामपाल राठौर खेतीबाड़ी करता।
विज्ञापन
इसके अलावा वह बैलगाड़ी से नदियों में चोरी छिपे बालू खनन कर बिक्री करता था। रविवार सुबह छह बजे वह साइकिल से निकला था। इस दौरान गांव के बाहर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। चकरोड के पास खेत में उसका शव मिला। शव के पास साइकिल पड़ी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि खनन की रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की छानबीन की जा रही है। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन