{"_id":"6383634f11987d1c9e2b9aa9","slug":"kannauj-mother-of-ten-children-eloped-with-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: 10 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, घर में बिलख रहे बच्चे, पति थाने के लगा रहा चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: 10 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, घर में बिलख रहे बच्चे, पति थाने के लगा रहा चक्कर
Sun, 27 Nov 2022 07:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 27 Nov 2022 07:04 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज में प्यार में दिवानगी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 10 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई। एएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है। जल्द उसे खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में प्यार में दिवानी हुई 10 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई। पल्लेदार पति थाने के चक्कर काट रहा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की है। वहीं घर में उसके नौ बच्चे बिलख रहे है। जबकि एक दुधमुंहा बच्चे को वह साथ ले गई।
विज्ञापन
तालग्राम थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर्वा गांव निवासी पल्लेदार ने थाना पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसके 10 बच्चे हैं। एक माह पूर्व पत्नी सिकंदरपुर बैंक से रुपया निकालने गई थी। इस दौरान वह अपने साथ पांच एक वर्षीय बच्चे और आठ के बच्चे को साथ लेकर गई थी।
विज्ञापन
रुपये निकालेन के बाद पांच वर्षीय बेटे को बैंक में छोड़ गई। जबकि प्रेमी के साथ आठ माह के बच्चे को लेकर फरार हो गई। काफी प्रयास के बाद भी पत्नी का पता नहीं चल रहा। एएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है। जल्द उसे खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन