फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Middle aged man dies after being shot near a Peepal tree 315 bore cartridge found in his pocket

कन्नौज: पीपल के पेड़ के पास गोली लगने से अधेड़ की मौत, जेब से मिला 315 बोर का कारतूस, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 25 Sep 2026 11:41 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 25 Sep 2026 11:41 AM IST
सार

Kannauj News: छिबरामऊ कोतवाली अंतर्गत खोजीपुर के ब्राह्मण नगला गांव में गुरुवार देर रात पीपल के पेड़ के पास गोली लगने से अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की जेब से 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है, जबकि मौका-ए-वारदात से तमंचा गायब था।

विज्ञापन
Kannauj Middle aged man dies after being shot near a Peepal tree 315 bore cartridge found in his pocket
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खोजीपुर के ब्राह्मण नगला में गुरुवार देर रात गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल कपिल दुबे और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक की जेब से 315 बोर का एक कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद ही घटना के कारणों और परिस्थितियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट होने की बात पुलिस अधिकारियों ने कही है। जनपद मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी राजकिशोर दुबे (55) पिछले कुछ समय से अपने बहनोई मनोज दुबे के यहां ब्राह्मण नगला में रह रहा था। बताया गया कि गुरुवार को वह शराब के नशे में था।

विज्ञापन





खून से लथपथ पड़ा था राजकिशोर
देर रात गांव के पास पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर वह पड़ा मिला। उसकी चप्पलें भी वहीं उतरी हुई थीं। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो राजकिशोर खून से लथपथ पड़ा था । लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। उसके परिजनों मे चीख पुकार मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसकी घटनास्थल पर मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जेब से मिला 315 बोर का कारतूस
पुलिस को राजकिशोर की जेब से 315 बोर का एक कारतूस मिला है। मौके की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। एसपी विनोद कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि फोरेंसिक टीम की जांच के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन

हत्या के मामले में साढ़े सात साल जेल में रहा था
बताया गया कि राजकिशोर एक हत्या के मामले में करीब साढ़े सात वर्ष तक जेल में रहा था और करीब डेढ़ माह पहले ही जेल से बाहर आया था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि उसका एक भाई गुल्लू ट्रक चलाता था, जिसकी कैंसर से मौत हो चुकी है। राजकिशोर अपनी बहन के यहां रह रहा था। उसने गांव में अपना अलग मकान भी बनवा रखा था, लेकिन उसके खाने-पीने की व्यवस्था बहन ही करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed