फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: जुमे की नमाज के लिए जुटी भीड़, रोकने पहुंची पुलिस पर हमला, 16 गिरफ्तार, 25 नामजद, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 03 Apr 2020 04:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 03 Apr 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
kannauj Lockdown news: attack on policeman, three injured
तीन पुलिसकर्मी घायल - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के कागजियाना मोहल्ले में लॉकडाउन के बावजूद घर में सामूहिक नमाज अदा कर रहे लोगों को रोकने पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया गया। 200-250 लोगों की भीड़ ने छतों से ईंट-पत्थर बरसाए। लाठी-डंडे, फावड़ा और कुल्हाड़ी से भी हमला किया। दरोगा की बाइक को ईंट-पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया। चौकी इंचार्ज, एक सिपाही और एलआईयू का सिपाही घायल हो गए।


कई थानों की फोर्स को बुलाना पड़ा। डीएम और एसपी ने खुद मोर्चा संभाला। हमलावरों को घरों से खींचकर बाहर निकाला गया। 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश में दबिशें जारी हैं। डीएम ने घटना को बेहद गंभीर बताते हुए सख्त कार्रवाई के लिए कहा है। शासन ने पूरी घटना की रिपोर्ट तलब की है। घटना में 25 नामजद और 50 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
kannauj Lockdown news: attack on policeman, three injured
सामूहिक नमाज से रोकने पहुंची पुलिस पर हमला - फोटो : amar ujala
कागजियाना मोहल्ले में दोपहर करीब डेढ़ बजे साबिर के मकान में करीब 25 लोग नमाज पढ़ने के लिए जुटे। इसकी जानकारी खुफिया विभाग को हुई तो पुलिस सक्रिय हो गई। हाजी शरीफ चौकी प्रभारी आनंद पांडेय और एलआईयू दरोगा राजवीर सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। लॉकडाउन का हवाला देते हुए नमाज पढ़ने से मना किया। इस पर भड़के नमाजियों ने गाली-गलौज के साथ पुलिस पर हमला कर दिया।

पुलिसकर्मी जब तक भागते लोगों ने छतों से पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। गली संकरी होने से पुलिस टीम फंस गई। सिपाही सौदान सिंह का सिर फट गया। पुलिसकर्मी सिपाही को उठाकर किसी तरह बाहर लाए। पत्थर लगने से एलआईयू सिपाही राजवीर सिंह और चौकी इंचार्ज आनंद पांडेय भी घायल हो गए।



 
kannauj Lockdown news: attack on policeman, three injured
नमाज पढ़ने से रोकने पर पुलिस पर बोला हमला - फोटो : amar ujala
सिपाही सौदान सिंह और  राजवीर सिंह को विनोद दीक्षित चिकित्सालय ले जाया गया। यहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर लखनऊ तक हड़कंप मच गया। ठठिया, तिर्वा, गुरसहायगंज, तालग्राम, छिबरामऊ, सौरिख आदि जगहों से फोर्स को बुला ली गई।

डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के साथ एडीएम गजेंद्र कुमार, एएसपी विनोद कुमार, एसडीएम सदर शैलेश कुमार, सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति मोहल्ले में पहुंच गए। अधिकारियों ने गलियों में घुसने से पहले ड्रोन से छतों की निगरानी कराई। छत पर किसी के नहीं होने पर अधिकारी गली में दाखिल हुए। इसके बाद फोर्स ने आरोपियों को घरों से खींचकर बाहर निकाला। 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kannauj Lockdown news: attack on policeman, three injured
पुलिस पर किया हमला - फोटो : amar ujala
25 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 16 गिरफ्तार
कन्नौज में लॉकडाउन के बाद हुए बवाल के बाद पुलिस ने मो. साबिर पुत्र मो. खलील, गुलाम नबी और खुशनसीब पुत्रगण मो. जमा, जीशान आलम पुत्र जमीर अहमद, मो. वसीक पुत्र खलीलुल रहमान, शाकिब पुत्र हाजी जलील, सद्दाम पुत्र इकबाल, तस्लीम पुत्र फहीम, शौकत पुत्र शेर अली, जीशान पुत्र जलील, इत्खार पुत्र सगीर, मो. रजा पुत्र वसीम, दाउद पुत्र जमील, मो. फैयान पुत्र आफताब आलम, साकिर पुत्र अब्दुल जलील, फैय्याज पुत्र शेरअली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

एजाज पुत्र भग्गू, मिशबाउद्दीन पुत्र मो. शकील, मो. आरिफ पुत्र आरिफ, मो. अखलाक पुत्र खलील निवासीगण कागजियाना कन्नौज, मोजिबुररहमान पुत्र खलीलुद्दीन, सैफी पुत्र शमीम शाह, मो. साजिद पुत्र साबिर, शाकिर पुत्र खलील निवासी कागजियाना और अखलाक पुत्र इश्तियाक निवासी अल्लामा इकबाल नगर, समधन, गुरसहायगंज के अलावा 50 अज्ञात के खिलाफ बलवा और सेवन सीएलए के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी की तलाश में दबिश जारी है। जांच एसआई विक्रम सिंह को दी गई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed