{"_id":"699d563b87ebc3daa60896e9","slug":"kannauj-lawyers-protest-in-chhibramau-judicial-work-halted-in-protest-against-the-amendment-bill-2026-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: छिबरामऊ में वकीलों का प्रदर्शन, संशोधन विधेयक के विरोध में न्यायिक कार्य ठप, ज्ञापन भी सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: छिबरामऊ में वकीलों का प्रदर्शन, संशोधन विधेयक के विरोध में न्यायिक कार्य ठप, ज्ञापन भी सौंपा
Tue, 24 Feb 2026 01:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:12 PM IST
सार
Kannauj News: अधिवक्ता संशोधन विधेयक के विरोध में छिबरामऊ बार एसोसिएशन ने तहसील में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। वकीलों ने स्पष्ट किया है कि हक की लड़ाई अब दिल्ली तक लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
तहसील में वकीलों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन विधेयक के विरोध में मंगलवार को बार एसोसिएशन छिबरामऊ के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर विधेयक के खिलाफ नारेबाजी की और इसे अधिवक्ता हितों के प्रतिकूल बताया।
विज्ञापन
अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह राठौर व महासचिव ललित प्रताप सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रस्तावित संशोधन अधिवक्ताओं की स्वतंत्रता और गरिमा पर आघात है। प्रदर्शन के उपरांत अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन
Trending Videos
आंदोलन को दिल्ली तक तेज किया जाएगा
ज्ञापन में मांग की गई कि अधिवक्ता विरोधी प्रावधानों को तत्काल वापस लिया जाए। महासचिव ने कहा कि संशोधन के जरिए लाइसेंस प्रक्रिया को जटिल बनाकर अधिवक्ताओं पर अनावश्यक नियंत्रण स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने विधेयक वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को दिल्ली तक तेज किया जाएगा।
