फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Jewellery and cash worth Rs 40 lakh stolen from CRPF jawan house

Kannauj: 20 मिनट में 40 लाख के जेवर-नकदी चोरी, सीआरपीएफ जवान के सूने घर को बनाया निशाना

Sun, 09 Jun 2024 08:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Jun 2024 08:30 PM IST
सार

Kannauj News: सीआरपीएफ जवान के घर से 40 लाख के जेवर-नकदी चोरी हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Kannauj: Jewellery and cash worth Rs 40 lakh stolen from CRPF jawan house
सीआरपीएफ जवान के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज में सीआरपीएफ जवान के घर में घुसे चोरों ने 20 मिनट में 40 लाख रुपये कीमत के जेवर व नकदी पार कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के नसरापुर गांव निवासी प्रिया अवस्थी एक परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। उनके पति आशीष अवस्थी सीआरपीएफ में हैं।

विज्ञापन


इस समय दिल्ली में तैनात हैं। प्रिया ने बताया कि शनिवार को गांव देवधरापुर में पारिवारिक कार्यक्रम था, इसमें शामिल होने वह परिवार के साथ गई थीं। सुबह जब वह परिवार के साथ घर पहुंचीं तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। प्रिया ने बताया कि घर में चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सीसीटीवी में चोरी का समय आया है। चोर रात 11:14 बजे घर के मुख्य गेट पर पहुंचे और आठ मिनट में ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद 11:34 बजे घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। कोतवाल दिग्विजय सिंह ने बताया कि पड़ताल की गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed