{"_id":"6a017ea3ad95a4f59d045895","slug":"kannauj-jeweler-s-body-found-under-suspicious-circumstances-murder-suspected-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: सराफा व्यापारी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: सराफा व्यापारी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, हत्या की आशंका
Mon, 11 May 2026 12:35 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 11 May 2026 12:35 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर बाईपास के पास रविवार देर रात एक सराफा व्यापारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान कस्बा के सुभाष नगर निवासी मनोज यादव (40) के रूप में हुई है, जो उमरायपुरवा गांव में सराफे की दुकान चलाते थे। रविवार देर शाम वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अलीनगर अंडरपास के पास सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया और परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई पिंटू ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि मनोज की गर्दन पर धारदार तार से घाव है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सर के पीछे भी धारदार हथियार के हमले से घाव है, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन