{"_id":"6acd3297233fef07df06f55e","slug":"protest-against-charges-on-upi-transactions-kannauj-news-c-214-1-knj1007-157650-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: यूपीआई ट्रांजेक्शन पर शुल्क के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: यूपीआई ट्रांजेक्शन पर शुल्क के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
छिबरामऊ। यूपीआई ट्रांजेक्शन पर शुल्क लगाए जाने के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। रैली के माध्यम से सरकार से प्रस्तावित शुल्क पर पुनर्विचार करने और छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा करने की मांग उठाई गई।
प्रदर्शन के दौरान व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था आज छोटे-बड़े सभी व्यापारियों के कारोबार का अहम हिस्सा बन चुकी है। ग्राहक तेजी से यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में डिजिटल लेनदेन पर शुल्क लगाए जाने से दुकानदारों और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की आशंका है।
व्यापारियों का कहना था कि पहले से ही कई तरह की आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे छोटे कारोबारियों के लिए अतिरिक्त शुल्क परेशानी बढ़ा सकता है। नेताओं ने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के साथ ही व्यापारियों के हितों का ध्यान रखना भी जरूरी है। इसका असर छोटे दुकानदारों के कारोबार और उनकी आय पर पड़ सकता है। इसी मुद्दे को लेकर संगठन ने रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया और सरकार से शुल्क के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग की।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष प्रियतेश सिंह तोमर और प्रदेश सचिव दिनेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। संगठन व्यापारियों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाता रहेगा। इस दौरान कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, शैलेंद्र सिंह राठौर, अवनीश गुप्ता, देवेश पाल और रामकुमार आदि मौजूद रहे।