फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Out-of-control truck hits e-rickshaw; two injured.

Kannauj News: बेकाबू ट्रक ने ई-रिक्शे में मारी टक्कर, दो घायल

Tue, 13 Oct 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control truck hits e-rickshaw; two injured.
खड़िनी। कस्बे के मुख्य चौराहे पर सोमवार शाम ट्रक ने सवारी के इंतजार में खड़े ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा चालक समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे ट्रक चालक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम नगला गूंडा निवासी मोनू (32) शाम छह बजे खड़िनी चौराहे पर सवारियों के इंतजार में ई-रिक्शा खड़ा किए था। तभी सौरिख की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। हादसे में मोनू का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। वहीं, ई-रिक्शे के आगे खड़े नगला खरगाई निवासी शिवम (20) भी ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शे की चपेट में आ गया। हादसे में उसका दाहिना पैर बुरी तरह जख्मी हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगा। इस पर ग्रामीणों और राहगीरों ने ट्रक समेत उसे घेरकर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दुर्घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने दोनों घायलों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दोनों का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। वह नशे की हालत में मिला है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed